हमसे जुड़े

Follow us

23.4 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home खेल डी ब्रावो ने ...

    डी ब्रावो ने की भारतीय क्रिकेटरों की मेहमाननवाजी

    Dwayne Bravo, Hospitality, Indian Cricketers, MS Dhoni

    नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी वेस्टइंडीज दौरे में मैदान पर कमाल के प्रदर्शन के साथ-साथ मैदान के बाहर परिवार के संग जमकर मस्ती भी कर रहे हैं और सोशल नेटवर्किंग साइट पर उनकी तस्वीरें बयां कर रही हैं कि आईसीसी चैंपिंयस ट्रॉफी के ठीक बाद टीम का कैरेबियाई दौरा मुश्किल नहीं बल्कि मजेदार गुज़र रहा है। भारत और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीमों के बीच सीमित ओवर सीरीज के दो वनडे मैच हो चुके हैं और अब तीसरा तथा चौथा मैच नोर्थ साउंड में खेला जाएगा जिसके लिए टीम यहां पहुंच चुकी है।

    भारतीय टीम के त्रिनिदाद पहुंचने पर आईपीएल के चर्चित खिलाड़ी ड्वेन तथा डैरेन ब्रावो टीम इंडिया के पोर्ट आॅफ स्पेन में अभ्यास सत्र के दौरान उनसे मिलने पहुंचे और उन्हें दावत का न्योता भी दिया। दूसरे वनडे में 105 रन से भारत की जीत के बाद कैरेबियाई आॅलराउंडर ब्रावो ने कप्तान विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी और बाकी खिलाड़ियों को दावत के लिए बुलाया।

    तस्वीर की पोस्ट

    उन्होंने खुद इसकी तस्वीर भी पोस्ट की है जिसमें विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी और उनकी बेटी ब्रावो के घर में मौजूद हैं। ब्रावो के साथ उनकी मां भी इस तस्वीर में दिखाई दे रही हैं। ब्रावो ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा कर लिखा, कल रात मेरे लिए भाई जैसे धोनी मेरे घर पर अपनी खूबसूरत बेटी के साथ आए जहां मेरी मां भी थीं। आईपीएल की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स में धोनी और ब्रावो एक साथ खेलते थे। वहीं टीम के अन्य खिलाड़ी कप्तान विराट, अजिंक्या रहाणे और शिखर धवन भी ब्रावो के घर दावत के लिए पहुंचे। शिखर ने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा कर लिखा, हमें डीजे ब्रावो के घर बहुत मजा आया।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।