कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Mission Shakti: मिशन शक्ति-5.0 के तहत क्षेत्र के गांव जहानपुरा में चौपाल लगाकर महिलाओं एवं युवतियों को अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। गुरुवार को मिशन शक्ति व एंटी रोमिया की टीम इंस्पेक्टर पिंकी गोस्वामी के नेतृत्व में क्षेत्र के गांव जहानपुरा में पहुंची। जहां पर मिशन शक्ति-5.0 के अंतर्गत गांव में स्थित पंचायत सचिवालय भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। Kairana News
इस दौरान कार्यक्रम में पहुंची ग्रामीण महिलाओं एवं युवतियों को महिला अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी निरीक्षक पिंकी गोस्वामी ने कहा कि महिलाओं के आत्मविश्वास को मजबूत करने के उद्देश्य से सरकार ने मिशन शक्ति कार्यक्रम चलाया है, जिसके तहत महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर-112,1090,1076,108,102 आदि के बारे में भी जानकारी दी।
यह भी पढ़ें:– चोरी की गई एलईडी व पंखा बरामद, दो सगे भाई गिरफ्तार















