हमसे जुड़े

Follow us

28.7 C
Chandigarh
Friday, March 27, 2026
More
    Home राज्य पंजाब अमृतसर: पहले ...

    अमृतसर: पहले मारी गोली, फिर लूटा कैश, मौत

    Looted, Murder, Crime, Punjab

    अस्पताल ले जाते हुए इंद्र की मौत

    अमृतसर: एक शख्स की कार सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी और मृतक की गाड़ी में रखे 13:50 लाख रुपए भी लेकर फरार हो गए। हादसे के बाद घायल ने घर पर फोन भी किया और कहा कि मुझे गोली मार दी है और कैश लूट कर ले गए। मौत से पहले का यह वीडियो सामने आया है। इसमें वह खून से लथपथ है और लोग वीडियो बना रहे हैं।

    पुलिस के मुताबिक, मानांवाला स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप से सेल के पैसे लेकर वापस लौट रहे रिषभ ऑटोज के जीएम इंद्र शर्मा को कार सवार लुटेरों ने गले में गोली मारी और 13.50 रुपए लाख कैश लेकर फरार हो गए। अस्पताल ले जाते हुए इंद्र की मौत हो गई। लूट की सूचना मिलते ही एसएसपी देहाती परमाल सिंह मौके पर पहुंचे और मौके का जायजा लिया।वहीं, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।