हमसे जुड़े

Follow us

28.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान स्थापित करवाई...

    स्थापित करवाई भगवान शिव की प्रतिमा, संस्था ने किया सम्मानित

    Hanumangarh News
    स्थापित करवाई भगवान शिव की प्रतिमा, संस्था ने किया सम्मानित

    दानदाता ज्याणी परिवार ने संस्था को भी दिया आर्थिक सहयोग

    Statue of Lord Shiva installed: हनुमानगढ़। ग्राम पंचायत डबलीबास पेमा, 14 जेआरके-बी के चेना बास निवासी चौधरी जोराराम ज्याणी परिवार की ओर से दशहरे के दिन चेना बास की कल्याण भूमि में पचास हजार रुपए की राशि से निर्मित संगमरमर की भगवान शिव की प्रतिमा स्थापित की गई। चौधरी जोराराम ज्याणी के पुत्र आत्माराम ज्याणी व कृष्णलाल ज्याणी की स्मृति में उनके पौत्रों की ओर से यह प्रतिमा स्थापित करवाई गई। साथ ही रामबाग सेवा समिति संस्था को 51 हजार रुपए की नकद राशि भेंट की गई। इस उपलक्ष्य में रामबाग सेवा समिति संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। Hanumangarh News

    इस मौके पर पूर्व सरपंच बालचंद ज्याणी, रामलाल ज्याणी, दयाराम ज्याणी, पृथ्वीराज कालवा, ओमप्रकाश ज्याणी, रामप्रताप ज्याणी, रामस्वरूप कालवा, सुनील भारी, रजीराम भांभू, श्योपत राम ज्याणी, लोकेश ज्याणी, हनुमान ज्याणी, पवन महला, रामबाग सेवा समिति संस्था अध्यक्ष डॉ. सोहनलाल सुथार, सचिव बद्रीराम कालवा, कोषाध्यक्ष अनिल सुथार, उपाध्यक्ष पुरखाराम बिरट, सदस्य, सुरजीत बिरट, राजेश दुपग्गा, मुकेश बिरट, एडवोकेट भागीरथ कालवा, डूंगरराम ज्याणी, पवन स्वामी, राकेश कुमार, मनजीत बिरट, विनोद बिरट सहित ग्रामीण मौजूद रहे। Hanumangarh News