हमसे जुड़े

Follow us

30.3 C
Chandigarh
Saturday, April 11, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा छठ पूजा को ले...

    छठ पूजा को लेकर 26 अक्टूबर तक पश्चिमी यमुना नहर, पूर्वी यमुना नहर और हाइडिल लिंक में पानी के आपूर्ति नहीं की जाएगी: एसडीओ नवीन रंगा 

    Pratap Nagar News
    Pratap Nagar News: छठ पूजा को लेकर 26 अक्टूबर तक पश्चिमी यमुना नहर, पूर्वी यमुना नहर और हाइडिल लिंक में पानी के आपूर्ति नहीं की जाएगी: एसडीओ नवीन रंगा 

    प्रताप नगर (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Pratap Nagar News: दिल्ली में होने वाली छठ पूजा के लिए यमुना नदी में पानी की भरपूर मात्रा के लिए हथिनीकुंड बैराज से पूर्वी यमुना नहर, पश्चिमी यमुना नहर और हाइडल लिंक नहर को पूर्णत बंद कर दिया गया है। इसके लिए सिंचाई विभाग की तरफ से 26 अक्टूबर तक का क्लोजर भी लिया हुआ है जिसके चलते 27 अक्टूबर को पश्चिमी यमुना नहर और हाइडल लिंक में पानी के आपूर्ति की जाएगी। हालांकि पूर्वी यमुना नहर में रिपेयर के चलते अभी पानी की आपूर्ति नहीं हो सकेगी।

    जानकारी देते हुए सिंचाई विभाग के एसडीओ नवीन रंगा ने बताया कि 21 अक्टूबर से लेकर 26 अक्टूबर तक पश्चिमी यमुना नहर, पूर्वी यमुना नहर और हाइडिल लिंक में पानी के आपूर्ति नहीं की जाएगी। इसके लिए सिंचाई विभाग तरफ से क्लोजर लिया हुआ है। हथिनीकुंड बैराज से अभी सारा पानी दिल्ली की तरफ डायवर्ट किया जा रहा है ताकि दिल्ली में होने वाली छठ पूजा के लिए श्रद्धालुओं को यमुना में साफ और स्वच्छ पानी उपलब्ध हो सके। वहीं 21 अक्टूबर से लेकर 26 अक्टूबर तक हाइडल लिंक में बिजली का उत्पादन भी बंद रहेगा। Pratap Nagar News

    यह भी पढ़ें:– Chhath Puja: छठ पूजा के मद्देनजर यमुना पर पहुंचे डीएम-एसपी, परखी व्यवस्था