लखनऊ (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान के बाद बिहारवासियों की सराहना करते हुए कहा है कि लोगों ने विकसित बिहार पर अपनी मुहर लगा दी है। मुख्यमंत्री योगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, ‘बिहार ने प्रथम चरण के मतदान में भाजपा-एनडीए सरकार के संकल्प ‘विकसित बिहार’ पर अपने विश्वास और आशीर्वाद की मुहर लगा दी है। उन्होंने कहा ‘आज सत्याग्रह और राष्ट्रवाद की तीर्थभूमि पूर्वी चंपारण एवं पश्चिमी चंपारण की सुशासनप्रिय जनता-जनार्दन से संवाद करूंगा। हर चंपारणवासी दृढ़ संकल्पित है। विकसित बिहार बनाना है, भाजपा-एनडीए सरकार दोबारा लाना है।गौरतलब है कि बिहार चुनाव में पहले दौर का मतदान कल शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। बिहार विधानसभा के लिए पहले दौर में रिकॉर्ड 64.66 प्रतिशत वोट डाले गए। एक हजार 314 प्रत्याशियों का चुनावी भाग्य ईवीएम मशीनों में कैद हो गया है। इस दौर में चुनौती पेश कर रहे प्रमुख उम्मीदवारों में भाजपा नेता और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के साथ नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल के 16 मंत्री तथा राजद नेता और महा गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के दावेदार तेजस्वी प्रसाद यादव हैं।
ताजा खबर
चोरी व लूट समेत पांच मामलों में तीन आरोपियों को कारावास व अर्थदंड
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
U19 World Cup Final: वैभव के तूफानी शतक से भारत बना अंडर-19 विश्व कप चैंपियन
हरारे (एजेंसी)। U19 World...
Crime News: कैराना में लूट की योजना बनाते दो बदमाश मुठभेड़ में घायल, दो फरार
आरोपियों के कब्जे से तमंच...
आयुष विभाग द्वारा निःशुल्क मेडिकल कैंप का सफल आयोजन – 642 मरीजों ने उठाया लाभ
संगरूर (सच कहूँ न्यूज़)। S...
कोतवाली पुलिस ने तस्करी के धंधे में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया
अवैध देशी शराब के बीस पाउ...
विभिन्न Rotaract Clubs के सामाजिक अभियानों ने छोड़ी गहरी छाप, राहत, सुरक्षा और बाल-कल्याण पर केंद्रित कार्य
मुंबई (सच कहूँ न्यूज़)। ब...
Pakistan Blast: इस्लामाबाद में जोरदार धमाका, इलाके में अफरा-तफरी, 15 से ज्यादा की मौत, 80 से अधिक घायल
इस्लामाबाद (एजेंसी)। Paki...
‘मस्तिष्क ट्यूमर का कारण बनता है मोबाइल स्क्रीन का अत्यधिक इस्तेमाल’
सेंट आरसी साइंटिफिक कॉन्व...
Smart Meter: घर-घर पहुंची विद्युत विभाग की टीम, स्मार्ट मीटर के बारे में किया जागरूक
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
कैंसर के खिलाफ जागरूकता, शीघ्र पहचान और रोगी का उपचार प्राथमिकता: डॉ पीएन अरोड़ा
यशोदा मेडिसिटी ने विश्व क...















