हमसे जुड़े

Follow us

17.8 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान राजस्थान में ...

    राजस्थान में बरसात का कहर, तीन बच्चों सहित चार लोगों की मौत

    Death, Heavy Rain, Drown, Postmortem, Rajasthan

    जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान में दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता के कारण पिछले 24 घंटों के दौरान बरसात जनित हादसों में तीन बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो गई, वहीं मेहसाना-पालनपुर रेलखंडों के मध्य भारी बारिश के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है।

    डॉ अमरचंद के शव का पोस्टमार्टम जारी

    पुलिस के अनुसार सवाईमाधोपुर जिलें के गंगापुर सिटी थाना क्षेत्र के पैमापुरा गांव के डूंगरी के बालाजी के पास एक बरसाती नाले में नहाते समय डूबने से केतन माली (13), लवकुश माली (14) और प्रेमसिंह माली (15), की मौत हो गई। जोधपुर के रातानाड़ा थाना क्षेत्र में एक बरसाती नाले में तेज बहाव में डॉ अमरचंद राठी की डूबने से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि तीनों बच्चों के परिजनों के आग्रह पर बिना पोस्टमार्टम के शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। वहीं डॉ अमरचंद के शव का पोस्टमार्टम जारी है।

    मौसम विभाग के अनुसार रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक रेवदर में 9 सेंटीमीटर, कोटड़ा में 7 सेंटीमीटर, पर्वतीय पर्यटक स्थल माउंटआबू में 6 सेंटीमीटर, आबूरोड, बालोतरा, रानीवाड़ा में 6.6 सेंटीमीटर, अरथूना, शेरगढ में 5.5 सेंटीमीटर, सिरोही, गुढामनाली, बागदोरा में 4.4 सेंटीमीटर, मुंडावर, किशनगड़, उदपुरवाटी, डीग, कांमा, सुजानगढ़ में 3.3 सेंटीमीटर और अन्य कई स्थानों पर 2 सेंटीमीटर से। सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। सीकर में 24 मिलीमीटर, जोधपुर सिटी 16.2 मिमी, अलवर 12 मिमी, जालोर 8.0 मिमी, डबोक 5.4 मिमी, और चूरू में 4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। विभाग ने प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों के कुछ भागों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।