हमसे जुड़े

Follow us

19.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More
    Home कैथल पारंपरिक खेती...

    पारंपरिक खेती को छोड़कर प्राकृतिक खेती की ओर कदम बढ़ाएं किसान- विधायक

    Pundri News
    Pundri News: पारंपरिक खेती को छोड़कर प्राकृतिक खेती की ओर कदम बढ़ाएं किसान- विधायक

    खुद 22 एकड़ में खेती कर रहे विधायक सतपाल जांबा

    पूंडरी (सच कहूँ न्यूज)। विधायक सतपाल जांबा (Satpal Jamba) ने कहा कि हम सभी किसानों को पारंपरिक खेती को छोड़कर प्राकृतिक खेती की ओर कदम बढ़ाने चाहिए। इस जहर मुक्त खेती से फसल के साथ-साथ मानव नस्ल में भी सुधार होगा। कई किसानों ने इस रास्ते को अपनाना शुरू कर दिया है, लेकिन हम सभी इस रास्ते पर चलना चाहिए। मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बढ़ाने के लिए प्राकृतिक खेती काफी सहायक है।

    विधायक सतपाल जांबा सोमवार को गांव करोड़ा में अशोका प्राकृतिक फार्म पर गौ पूजन एवं धरती पूजन का भव्य आयोजन में शिरकत करने के दौरान अपना संबोधन दे रहे थे। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में महंत रामफल नाथ भी शामिल हुए।इस मौके पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. सुरेंद्र यादव, फार्म संचालक मनोज कुमार, डॉ. सतीश नारा, डॉ. रविंद्र, डॉ. सतबीर, डॉ. रमेश, डॉ. राजेश मोर, डॉ. संजीव, डॉ. जोगिंद्र, गुरजीत कौर भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

    खुद 22 एकड़ में खेती कर रहे विधायक | Pundri News

    विधायकने कहा कि उनके द्वारा स्वयं के खेत में 22 एकड़ में खेती की जा रही है, जो जमीन पहले से बंजर हो गई थी, उसमें अब 22 म्ंिटल बासमती की फसल पैदा हुई है। उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी आय में बढ़ोत्तरी और स्वास्थ्य अच्छा बनाने के लिए प्राकृतिक खेती को अपनाना होगा। जो किसान प्राकृतिक खेती करेगा, उसकी फसल को किसान डेढ़ गुना एमएसपी रेट पर खरीद लिया जाएगा, जिसके लिए उन्होंने एफपीओ पंजीकृत करवाया है। उन्होंने मनोज कुमार को बधाई देते हुए कहा कि अब किसान उद्यमी बन रहे हैं जिससे खेती के उत्पाद खेत से ही उपभोक्ता तक पहुंच जाएंगे।

    कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. सुरेंद्र यादव ने प्राकृतिक खेती को भविष्य का आधार बताते हुए कहा कि देशी गाय आधारित खेती मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने का सबसे सुरक्षित माध्यम है। इससे उत्पादन की गुणवत्ता सुधरती है और लागत बेहद कम होती है। प्राकृतिक खेती पर्यावरण संरक्षण और किसानों की आर्थिक मजबूती दोनों का मार्ग है।

    यह भी पढ़ें:– लापरवाही से थार चालक ने कार में मारी टक्कर, गिरफ्तार