हमसे जुड़े

Follow us

21.6 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान मुख्यमंत्री स...

    मुख्यमंत्री से मिले 2016 बैच के आईपीएस प्रशिक्षु

    IPS Trainee, Meet, Vasundhara Raje, Police, Obligation, Rajasthan

    जयपुर (एजेंसी)। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे से मंगलवार को यहां वर्ष 2016 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुलाकात की। वसुंधरा से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी। मुख्यमंत्री ने सभी प्रशिक्षु अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आशा जताया कि वह पूरी लगन, निष्ठा और पारदर्शिता से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

    वसुंधरा ने कहा कि

    वसुंधरा ने कहा कि बदलती चुनौतियों के अनुरूप वह अपने को देश सेवा के सर्वाेच्च लक्ष्य की प्राप्ति के लिए तैयार करें और पिड़ीत को न्याय दिलाने के लिए समर्पित होकर कार्य करें। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले इन अधिकारियों में कर्नाटक, त्रिपुरा, बिहार, मणिपुर, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखण्ड, मध्यप्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश तथा केरल कैडर के 17 प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी शामिल हैं। जयपुर पुलिस आयुक्त संजय अग्रवाल तथा पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) गौरव श्रीवास्तव भी इस मौके पर मौजूद थे।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।