हमसे जुड़े

Follow us

14.1 C
Chandigarh
Monday, March 16, 2026
More
    Home देश Punjab Railwa...

    Punjab Railway Update: सुनाम में रेलवे लाइन नंबर-4 को ऊँचा करने की मिली मंजूरी

    Sunam News
    सांकेतिक फोटो

    आरटीआई कार्यकर्ता के प्रयासों व मजदूरों की उम्मीदों को मिली सफलता

    • प्लेटफॉर्म ऊँचा और लाइन नीची होने से मजदूर हो रहे थे हादसों का शिकार
    • कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने भी रेलवे को लिखा था पत्र

    सुनाम ऊधम सिंह वाला (सच कहूँ/कर्म थिंद)। Sunam Udham Singh Wala Railway Station: आरटीआई कार्यकर्ता जतिन्द्र जैन द्वारा किए गए निरंतर प्रयासों और मजदूरों की उम्मीदों को उस समय सफलता मिली, जब रेलवे ने सुनाम ऊधम सिंह वाला रेलवे स्टेशन पर स्पेशल ट्रेनों के लिए उपयोग की जाने वाली लाइन नंबर 04 को ऊँचा उठाने के कार्य को मंजूरी देते हुए यह काम 31 जनवरी 2026 तक शुरू करने की स्वीकृति प्रदान की। इस संबंध में कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने भी रेलवे विभाग को पत्र लिखा था और अब रेलवे ने इस इस प्रॉजैक्ट को मंजूरी दे दी है। Sunam News

    जानकारी देते जैन ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर लाइन नंबर-4 के पास बने रेलवे माल गोदाम में स्पेशल भराई और खाद ढुलाई के लिए वर्ष 2020 में नई प्लेटफॉर्म/प्लैठी बनाई गई थी, जो रेल लाइन से लगभग 15 से 18 इंच ऊँची है। रेल लाइन नीचे होने के कारण ढुलाई करने वाली मजदूरों की टाँग फिसलने से लगातार गंभीर चोटें लग रही थीं। यही नहीं, कार्य में अधिक समय लगने से रेलवे विभाग, एफसीआई और खाद डीलरों का भी करोड़ों का नुकसान हो रहा था। इसी के चलते पंजाब प्रदेश पल्लेदार मजदूर यूनियन ने रेलवे विभाग को कई मांग-पत्र सौंपे। रेलवे और अन्य विभागों द्वारा कार्रवाई न होते देख यूनियन प्रतिनिधियों ने वर्ष 2022 में जैन और अमन अरोड़ा को इस बारे में गुहार लगाई। जैन ने 9 जुलाई 2022 को रेलवे विभाग को घायल मजदूरों की रिपोर्टों सहित पत्र लिखकर तुरंत कार्रवाई की मांग की।

    साथ ही इस मुद्दे को राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के समक्ष भी उठाया और रेलवे विभाग को निर्देश देने के लिए शिकायत दर्ज करवाई। आयोग ने 22 जुलाई 2022 को रेलवे विभाग को उचित निर्देश जारी किए थे। इसके बाद भी जैन ने विभिन्न स्तरों पर इस मामले के समाधान हेतु अपने प्रयास जारी रखे। समय-समय पर आरटीआई के माध्यम से जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाता रहा। अब इन निरंतर प्रयासों को सफलता मिली है और यह समस्या समाधान के निकट पहुँच चुकी है। रेल लाइन को ऊँचा उठाने के लिए सामग्री पहुँचनी शुरू हो गई है और बहुत जल्द मजदूरों सहित सभी संबंधित पक्षों को इस परेशानी से राहत मिल जाएगी। Sunam News

    यह भी पढ़ें:– CM Flying Raid: उकलाना में अवैध निजी स्कूल पर सीएम फ्लाइंग की रेड