हमसे जुड़े

Follow us

14.1 C
Chandigarh
Monday, March 16, 2026
More
    Home राज्य पंजाब Election: बठि...

    Election: बठिंडा के 826 बूथों पर 6,47,802 मतदाता पोस्टल बैलेट पेपर से करेंगे मतदान

    Bathinda News
    Bathinda News: बठिंडा के 826 बूथों पर 6,47,802 मतदाता पोस्टल बैलेट पेपर से करेंगे मतदान

    सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा मतदान, 17 दिसंबर को होंगे परिणाम घोषित

    बठिंडा (सच कहूँ न्यूज)। Bathinda News: जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों को ध्यान में रखते हुए 14 दिसंबर को होने वाले मतदान के लिए कुल 826 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इनमें 141 अत्यंत संवेदनशील, 409 संवेदनशील, 276 सामान्य बूथ शामिल हैं। इन बूथों पर चुनाव लड़ रहे 511 उम्मीदवारों के लिए जिले के 6,47,802 मतदाता पोस्टल बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान करेंगे।

    जिला चुनाव अधिकारी राजेश धीमान ने बताया कि कुल मतदाताओं में 3,40,376 पुरुष, 3,07,417 महिलाएँ और 9 थर्ड जेंडर शामिल हैं। उन्होंने जिले के मतदाताओं से अपील की कि वे 14 दिसंबर के मतदान में अधिक से अधिक भाग लेकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने बताया कि ब्लॉक बठिंडा, संगत, गोनियाणा और मौड़ में 15-15 पंचायत समिति जोन, ब्लॉक नथाणां में 16, रामपुरा और फूल में 18 18,जबकि ब्लॉक तलवंडी साबो में 25 पंचायत समिति जोन शामिल हैं। 14 दिसंबर को मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा और 17 दिसंबर को मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।

    बूथों की संख्या इस प्रकार है | Bathinda News

    ब्लॉक संगत: 87, बठिंडा: 90, गोनियाणा: 94, नथाणां: 102, फूल: 114, रामपुरा: 105,
    मौड़: 77, तलवंडी साबो: 157

    यह भी पढ़ें:– समाना के दो दर्जन गांवों में प्राइवेट बस सेवा ठप