हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा भाजपा वोट चोर...

    भाजपा वोट चोरी कर सत्ता में आई, अब जनता से मुंह मोड़ रही है:- सरदार सतनाम सिंह विर्क

    Pehowa News
    Pehowa News: भाजपा वोट चोरी कर सत्ता में आई, अब जनता से मुंह मोड़ रही है: - सरदार सतनाम सिंह विर्क

    पिहोवा (सच कहूँ न्यूज़)। Pehowa News: कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘वोट चोर गद्दी छोड़ो’ अभियान को मजबूत करने के लिए पूरे देश में तैयारियों का दौर जोर पकड़ चुका है। इसी कड़ी में 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली महाशक्ति प्रदर्शन रैली को लेकर कांग्रेस संगठन पूरी तरह एक्टिव मोड में आ गया है। करनाल जिले के लिए नियुक्त कांग्रेस ऑब्जर्वर सरदार सतनाम सिंह विर्क ने पिहोवा में पार्टी कार्यकर्ताओं की अहम बैठक ली, जिसमें उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को दिल्ली रैली तक पहुँचाने का आह्वान किया। सरदार सतनाम सिंह विर्क ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। Pehowa News

    उन्होंने कहा कि भाजपा वोट चोरी कर सत्ता में आई है और अब जनता से किए वादों से पीछे हट चुकी है। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी, किसानों के मुद्दे, मजदूरों की परेशानियाँ और कर्मचारियों की मांगें आज भी अनसुनी पड़ी हैं, जबकि सरकार अपनी प्रशंसा में ही व्यस्त है। विर्क ने कहा कि अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है और आम नागरिक खुद को पहले से ज्यादा असुरक्षित महसूस कर रहा है। ऐसे समय में कांग्रेस की आगामी दिल्ली रैली सिर्फ एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने का बड़ा मंच साबित होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर लोगों को रैली के महत्व से अवगत कराएं और 14 दिसंबर को भारी संख्या में दिल्ली पहुँचकर सरकार को मजबूत संदेश दें। Pehowa News

    यह भी पढ़ें:– Haryana: हरियाणा के इस जिले को जल्द मिलने जा रही है खुशखबरी, लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा