हमसे जुड़े

Follow us

18.4 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More
    Home अन्य खबरें पति ने की 2 ब...

    पति ने की 2 बेटियों सहित पत्नी की हत्या

    Husband, Murder, Wife, Daughters, Crime, Suicide, Hyderabad

    हत्या के बाद आरोपी ने खुदकुशी की कोशिश

    हैदराबाद: आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के में एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपनी दो बेटियों और पत्नी की हत्या इसलिए कर दी, क्योंकि वह वित्तीय संकट का सामना कर रहा था। अपनी बेटियों की पढ़ाई के लिए पैसे नहीं देना चाहता था। हत्या के बाद आरोपी ने खुदकुशी की कोशिश, लेकिन बच गया। पुलिस जांच कर रही है।

    जानकारी के अनुसार यह घटना अनंतपुर जिले के तडियापत्री शहर के कृष्णपुरम में मंगलवार को हुई। आरोपी रामसुबब्बा रेड्डी तीन बेटियों का पिता है। वह खेती से अपनी आजीविका चलता है। इन दिनों वह वित्त संकट का सामना कर रहा था। उसकी दो बेटियां एमबीए की पढ़ाई के लिए तिरुपति के एक कॉलेज में एडमिशन लेना चाहती थीं।

    पुलिस के मुताबिक, रामसुबब्बा रेड्डी को दोनों बेटियां प्रशांति और प्रसन्ना की एमबीए की पढ़ाई के लिए उसकी पत्नी सुलोचना कुछ संपत्ति बेचना चाहती थी। लेकिन ये बात रामसुबब्बा को नागवार गुजरी। उसने मंगलवार को शराब पी और लोहे की छड़ी से मारकर पत्नी सहित दोनों बेटियों की हत्या कर दी।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।