हमसे जुड़े

Follow us

26.3 C
Chandigarh
Saturday, March 21, 2026
More
    Home अन्य खबरें मणिपुर में बा...

    मणिपुर में बाढ़ व भूस्खलन से जनजीवन प्रभावित

    Flooding, Landslides, National Highways, Traffic, Manipur

    राष्ट्रीय राजमार्ग और सड़कों पर यातायात बाधित

    इम्फाल : मणिपुर में पिछले पांच दिनों से लगातार हो रही बारिश और बाढ़ से जनजीवन प्रभावित है।अधिकतर क्षेत्रों में पानी भरने तथा भूस्खलन होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय प्रशासन और स्वयं सेवी संस्थाएं बाढ़ प्रभावित लोगों तक सहायता पहुंचाने की कोशिश कर रही हैं लेकिन बड़े पैमाने पर हुये भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग और सड़कों पर यातायात बाधित है।

    राहत एवं बचाव कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों मेें पिछले पांच दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। इस बीच राज्य सरकार ने संकट के समय में ड्यूटी पर मौजूद नहीं रहने के कारण एक वरिष्ठ अधिकारी को निलंबित करने का आदेश दिया है।

    राज्य सरकार बाढ़ की स्थिति पर नजर बनाये हुए है। राज्य सरकार ने इसे राज्य आपदा घोषित कर दिया हैं तथा मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने केंद्र सरकार से इसे भीषण आपदा घोषित करने की अपील की है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।