हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home खेल Yashasvi Jais...

    Yashasvi Jaiswal hospitalized: यशस्वी जायसवाल अस्पताल में हुए भर्ती, ये वजह आई सामने

    Yashasvi Jaiswal
    Yashasvi Jaiswal

    Yashasvi Jaiswal hospitalized: पुणे। भारत के उभरते हुए सलामी बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के एक मुकाबले के बाद अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। मंगलवार को राजस्थान के खिलाफ मैच खेलने के बाद उन्हें पेट में तेज़ दर्द और ऐंठन की शिकायत हुई, जिसके चलते उन्हें तुरंत आदित्य बिड़ला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें विश्राम की सलाह दी है। Yashasvi Jaiswal

    मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, जायसवाल पूरे मैच के दौरान असहज महसूस कर रहे थे, लेकिन खेल समाप्त होने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। अस्पताल में उनका अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन कराया गया, जिसके बाद डॉक्टरों ने समस्या की पहचान की। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और उन्हें कुछ दिनों तक आराम करने की सलाह दी गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से अभी तक उनकी सेहत को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, हालांकि जल्द स्थिति स्पष्ट होने की संभावना है।

    गौरतलब है कि यशस्वी जायसवाल फिलहाल भारतीय टी20 टीम का हिस्सा नहीं हैं, इसी कारण वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की टीम से खेल रहे हैं। इस घरेलू टूर्नामेंट में उन्होंने हाल ही में हरियाणा के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। उस मुकाबले में उन्होंने आक्रामक अंदाज़ में शतक जड़ते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई और राष्ट्रीय टीम में वापसी के लिए मज़बूत दावा पेश किया। Yashasvi Jaiswal

    हरियाणा के विरुद्ध जायसवाल ने मात्र 50 गेंदों पर 101 रन बनाए

    हरियाणा के विरुद्ध पारी की शुरुआत करते हुए जायसवाल ने मात्र 50 गेंदों पर 101 रन बनाए, जिसमें 16 चौके और एक छक्का शामिल रहा। उन्होंने 23 गेंदों में अर्धशतक और 48 गेंदों में शतक पूरा कर अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी का परिचय दिया।

    भारतीय टी20 टीम में इस समय शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत कर रहे हैं। हालांकि बतौर ओपनर गिल का प्रदर्शन अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं रहा है। उन्हें टीम में मौका देने के लिए यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ियों को बाहर रखा गया है। ऐसे में जायसवाल का घरेलू क्रिकेट में लगाया गया शतक चयनकर्ताओं के लिए नए सवाल खड़े कर रहा है।

    यशस्वी जायसवाल ने अब तक भारत के लिए 23 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की 22 पारियों में 723 रन बनाए हैं, जिनमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं। उनका स्ट्राइक रेट 164 से अधिक का है, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाज़ी का प्रमाण है। Yashasvi Jaiswal