हमसे जुड़े

Follow us

12.8 C
Chandigarh
Saturday, March 21, 2026
More

    Rajasthan Weather Update: मौसम विज्ञान केन्द्र, जयपुर ने दी राजस्थान मौसम को लेकर ताज़ा अपडेट

    Rajasthan Weather Update
    Rajasthan Weather Update: मौसम विज्ञान केन्द्र, जयपुर ने दी राजस्थान मौसम को लेकर ताज़ा अपडेट

    हनुमानगढ़। मौसम में आए बदलाव के बाद लगातार चार दिन तक घना कोहरा छाने के बाद गुरुवार को मौसम साफ रहा और सुबह के समय कोहरे का असर नजर नहीं आया। इससे सुबह के समय सड़कों पर निकले वाहन चालकों को राहत मिली। तापमान में भी मामूली बढ़ोतरी हुई। Rajasthan Weather Update

    मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार गुरुवार को उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में कहीं-कहीं कोहरा दर्ज किया गया। वर्तमान में अधिकांश भागों में तापमान सामान्य के आसपास दर्ज किया जा रहा है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में 19 से 22 दिसम्बर को बादल छाए रहने व न्यूनतम तापमान में 1-3 डिग्री बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। हालांकि, अधिकांश भागों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है। 24 दिसम्बर से उत्तरी हवाओं के प्रभाव से पुन: न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री गिरावट होने की संभावना है। Rajasthan Weather Update