हमसे जुड़े

Follow us

22.5 C
Chandigarh
Friday, March 27, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी एक करोड़ रुपये...

    एक करोड़ रुपये की स्मैक बरामद, तस्कर गिरफ्तार

    Kairana News
    Kairana News: एक करोड़ रुपये की स्मैक बरामद, तस्कर गिरफ्तार

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Operation Savera: कोतवाली पुलिस ने ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत कार्यवाही करते हुए एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 507 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पकड़ी गई स्मैक की अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपये बताई गई है। Kairana News

    शुक्रवार को डीआईजी सहारनपुर के कुशल नेतृत्व में पुलिस की ओर से परिक्षेत्र के अंतर्गत मादक पदार्थों, नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेष अभियान ‘ऑपरेशन सवेरा:नशे के अंधकार से, जीवन के उजाले की ओर’ चलाया गया, जिसके तहत कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान भूरा-बराला मार्ग पर स्थित पुलिया के पास से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। Kairana News

    पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम व पता मनव्वर निवासी ग्राम गोगवान बताया। आरोपी के कब्जे से 507 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पकड़ी गई स्मैक की अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपये बताई गई है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा-8/21 के तहत मुकदमा दर्ज करके उसे जेल भेज दिया है।