हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More
    Home Haryan News Earthquake Ne...

    Earthquake News: हरियाणा में भूकंप के झटके, जापान में भी भूकंप का कहर…

    Earthquake News
    Earthquake News: हरियाणा में भूकंप के झटके, जापान में भी भूकंप का कहर...

    टोक्यो (एजेंसी)। Earthquake News: उत्तरी जापान के अमोरी प्रान्त के तट पर रविवार को 5.5 की तीव्रता वाला भूकंप आया। जापान मौसम एजेंसी (जेएमए) ने यह जानकारी दी है। जेएमए के अनुसार, भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 10:29 बजे अमोरी के प्रशांत तट पर 50 किमी की गहराई में आया। भूकंपीय पैमाने’ पर इसकी तीव्रता 4 मापी गई। भूकंप का केंद्र 40.7 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 142.3 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था।

    इसे लेकर सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। इस बीच आठ दिसंबर को उत्तरी और पूर्वोत्तर जापान में आये 7.5 तीव्रता के भूकंप के बाद एक और शक्तिशाली भूकंप के बढ़ते खतरे को लेकर जारी की गयी एक सप्ताह की चेतावनी हटा ली गयी है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया है। वहीं हरियाणा में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए है। जानकारी के अनुसार हरियाणा में 12 बजकर 13 मिनट पर भूकंप महसूस किए गए। इसकी तीव्रता 3.3 आंकी गई। इसका केन्द्र रोहतक में 5 कि.मी. की गहराई पर था। Earthquake News

    यह भी पढ़ें:– आशियाना मुहिम: डेरा सच्चा सौदा की संगत ने जरूरतमंद महिला को बनाकर दिया नया घर