हमसे जुड़े

Follow us

30.4 C
Chandigarh
Sunday, March 15, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा गुरुग्राम में...

    गुरुग्राम में बढ़ते प्रदूषण से सरकारी कार्यालयों का समय बदला, प्राइवेट को वर्क फ्रॉम होम की सलाह

    Gurugram News
    Gurugram News: गुरुग्राम में बढ़ते प्रदूषण से सरकारी कार्यालयों का समय बदला, प्राइवेट को वर्क फ्रॉम होम की सलाह

    सभी प्राइवेट संस्थानों में वर्क फ्रॉम होम के लिए एडवाइजरी जारी

    गुरुग्राम (सच कहूँ/संजय कुमार मेहरा)। Gurugram News: बढ़ते जा रहे प्रदूषण को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग द्वारा ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रेप) के चौथे चरण को दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में लागू किया गया है। आयोग के आदेशों के अनुपालन में गुरुग्राम जिला में राज्य सरकार तथा नगर निकायों के अधीन संचालित सभी सार्वजनिक कार्यालयों के समय में बदलाव किया गया है।

    गुरुग्राम के उपायुक्त अजय कुमार ने इस संदर्भ में रविवार देर शाम आदेश जारी किए हैं। यह निर्णय वायु प्रदूषण के स्तर को नियंत्रित करने और यातायात व भीड़भाड़ को कम करने के उद्देश्य से लिया गया है। ग्रेप के चौथे चरण के तहत जारी आदेशों के अनुसार गुरुग्राम जिला में सार्वजनिक कार्यालयों के समय में अस्थायी रूप से परिवर्तन किया गया है। राज्य सरकार के अधीन कार्यालय सुबह 9:30 बजे से सायं 5:30 बजे तक, नगर निगम गुरुग्राम व मानेसर के अधीन कार्यालय तथा नगर परिषद सोहना, पटौदी मंडी एवं नगर पालिका फर्रुखनगर के कार्यालय सुबह 8:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक कार्य करेंगे। यह व्यवस्था ग्रेप-4 लगे होने की अवधि तक प्रभावी रहेगी।

    निजी संस्थानों के लिए वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी जारी | Gurugram News

    एयर क्वालिटी में सुधार के दृष्टिगत डीसी अजय कुमार ने जिले के सभी निजी संस्थानों को अगले आदेशों तक वर्क फ्रॉम होम अपनाने की एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने कहा कि इस कदम का उद्देश्य वाहनों की आवाजाही और भीड़भाड़ को कम कर वायु प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करना है। डीसी ने नागरिकों से प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने तथा प्रदूषण कम करने के लिए जारी सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपील की।

    यह भी पढ़ें:– फ्लैट का ताला तोड़कर जबरन कब्जा करने वाली दो महिलाओं समेत चार आरोपी काबू