हमसे जुड़े

Follow us

26.9 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More

    Indonesia Bus Accident: सुबह-सुबह इंडोनेशिया में यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई, 15 यात्रियों की चली गई जान

    Hoshiarpur News
    सांकेतिक फोटो

    Indonesia Bus Accident: जकार्ता। इंडोनेशिया के सेंट्रल जावा प्रांत में स्थित सेमारंग नगर में सोमवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ। क्राप्याक टोल एग्जिट के समीप चौराहे पर एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क पर लगे अवरोधक से टकराई और पलट गई। इस दुर्घटना में 15 यात्रियों की जान चली गई, जबकि 19 अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन ने घटना की पुष्टि की है। सेमारंग खोज एवं बचाव कार्यालय के अनुसार, बस अत्यधिक गति में थी और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके कारण यह हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद बस में सवार कई लोग भीतर ही फंस गए थे। टूटे हुए कांच और मुड़ी हुई संरचना के कारण राहत कार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। Indonesia News

    बचाव कार्यालय के प्रमुख बुडियोनो ने बताया कि राहतकर्मियों को बस के अंदर प्रवेश करने के लिए विशेष रास्ता बनाना पड़ा। अत्यंत सावधानी बरतते हुए सभी घायलों और मृतकों को बाहर निकाला गया। घायलों को उपचार के लिए निकटवर्ती अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल की गहन जांच की जा रही है, ताकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

    उल्लेखनीय है कि इससे कुछ दिन पहले जकार्ता में एक आवासीय भवन में आग लगने की घटना में पांच लोगों की मृत्यु हो गई थी। जकार्ता क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख इस्नावा अदजी के अनुसार, गुरुवार रात लगभग 8:10 बजे आग लगी थी, जिसे दस दमकल वाहनों की सहायता से करीब 11 बजे तक नियंत्रित कर लिया गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का संभावित कारण विद्युत शॉर्ट सर्किट बताया गया है। यह भवन आवास के साथ-साथ सामान निर्माण के भंडारण स्थल के रूप में भी उपयोग में था। Indonesia News