हमसे जुड़े

Follow us

25.1 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home देश दिल्लीवासियों...

    दिल्लीवासियों ने 50 दिनों के बाद ली स्वच्छ हवा मे सांस, एक्यूआई गिरकर 220 पर पहुंचा

    New Delhi
    New Delhi दिल्लीवासियों ने 50 दिनों के बाद ली स्वच्छ हवा मे सांस, एक्यूआई गिरकर 220 पर पहुंचा

    नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी वासियों को क्रिसमस सुबह 50 दिनों में सबसे स्वच्छ हवा मिली। दिवाली के बाद से जारी खतरनाक प्रदूषण स्तरों के बाद वायु गुणवत्ता सूचकांक गिरकर 220 पर आ गया जो राजधानी के लोगों के लिए बहुत राहत वाली रिपोर्ट है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार सुबह 8:05 बजे दिल्ली का एक्यूआई 220 दर्ज किया गया, जो नवंबर की शुरूआत के बाद सबसे कम है। यह मंगलवार शाम चार बजे दर्ज 24 घंटे के औसत एक्यूआई 271 की तुलना में उल्लेखनीय सुधार है।

    मंगलवार देर रात चली तेज हवाओं के कारण प्रदूषण स्तर में गिरावट आई है। राजधानी में 22 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से चली हवाओं ने एक्यूआई को काफी हद तक कम करने में मदद की। इससे पहले सप्ताह की शुरूआत में एक्यूआई ‘गंभीर’ श्रेणी में बना हुआ था । सोमवार को 373 से बढ़कर मंगलवार को 412 तक पहुंच गया था लेकिन तेज हवाओं के कारण इसमें तेज गिरावट दर्ज की गई है। इस बीच वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएसक्यूएम) ने कल ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रैप) के तहत स्टेज-4 प्रतिबंध हटा लिया है। यह फैसला रात तेज हवाओं के चलने के कारण कुछ घंटों बाद लिया गया। हालांकि, आने वाले दिनों में वायु गुणवत्ता में गिरावट आने का आसार हैं। वहीं, ग्रैप के स्टेज-एक, दो और तीन के तहत प्रतिबंध जारी रहेंगे।