हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश सूबेदार की सड़...

    सूबेदार की सड़क हादसे में मौत

    Road Accident, Died, Indian Army, State Honor, Funeral, Haryana

    राजकीय सम्मान के साथ किया अंतिम संस्कार

    जुलाना(कर्मवीर)। क्षेत्र के गांव करसोला में दोपहर बाद सड़क हादसे में आर्मी गार्र्ड के सूबेदार धर्मेंद्र का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया है इस मौके पर काफी गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

    गत दिवस गांव करसोला निवासी धर्मेन्द्र जो कि 5 पंजाब एनसीसी बटालियन में सूबेदार के पद पर कार्यरत था और पटियाला से ब्यास अपनी बाइक पर सवार होकर ड्यूटी के लिए जा रहा था।

    टैक्टर ट्राली के साथ हो गई भिडंत

    बताया जाता है कि बीच रास्ते में टैक्टर ट्राली के साथ भिडंत हो गई। जिसमें सूबेदार धर्मेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बाद राहगीरों की मदद से इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया।

    जहां पर गंभीर हालत के चलते इलाज के दौरान मौत हो गई। सूबेदार धर्मेन्द्र के शव को गांव करसोला में लाया गया। इस मौके पर 15 हरियाणा बटालियन से लेफ्टिनेंट कर्नल परवीर कानूनगो, सूबेदार मेजर राजपाल मलिक, सूबेदार सुरेश कुमार व अन्य सेना के जवान पहुंचे।

    यहां पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सूबेदार धर्मेन्द्र की मौत के चलते पूरे गांव में मातम पसर गया। धर्मेन्द्र अपने पीछे अपनी पत्नी व दो लड़कियां मीनू 16 वर्षीय), मानकी (7 वर्षीय) और एक लड़का विक्की (14 वर्षीय) को छोड़ गया है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।