हमसे जुड़े

Follow us

23.6 C
Chandigarh
Tuesday, April 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा मातम में बदला...

    मातम में बदला बेटी का बर्थ-डे

    Death, Gun, Birthday, Weeds, Father, Police, Investigation, Haryana

    हवा में चलाई गोली, पिता की मौत

    करनाल। करनाल के सेक्टर-4 में एक व्यक्ति की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलते ही  पुलिस और एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन गोली लगने की वजह का पता नहीं चल पाया। यह घटना उस वक्त की है, जब बेटी के बर्थ-डे पर खुशी में दूसरी मंजिल पर हवाई फायर करने के लिए गया था।

    कुरुक्षेत्र जिले के एक गांव का रहने वाला यह शख्स पेशे से ट्रक ड्राइवर था। परिवार वालों व पड़ोसियों के अनुसार  बुधवार को मनोज की 8 साल की बेटी का जन्मदिन था इसी खुशी में फायर करने के लिए वह अपनी लाइसेंस बंदूक लेकर दूसरी मंजिल पर गया था। गोली चलने की आवाज तो आई किन्तु काफी देर तक जब वह वापस नीचे नहीं लौटा परिजनों ने ऊपर जाकर देखा तो पता चला कि गोली उसकी छाती के आर-पार हो चुकी थी। न जाने कैसे यह हादसा हुआ।

    हर एंगल से जांच कर रही पुलिस

    सूचना मिलते ही थाना सिटी पुलिस मौके पर पहुंची तथा फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया।  डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हालांकि दोनाली बंदूक चलाते समय गोली चलाने वाले की ही छाती में लग जाना असमंजस की स्थित बनी हुई है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।