हमसे जुड़े

Follow us

33.7 C
Chandigarh
Monday, April 13, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा आखिरी पंक्ति ...

    आखिरी पंक्ति में बैठे कार्यकर्ता का सम्मान केवल भाजपा में ही संभव- पवन खरखोदा

    Kharkhoda
    Kharkhoda: आखिरी पंक्ति में बैठे कार्यकर्ता का सम्मान केवल भाजपा में ही संभव- पवन खरखोदा

    खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। Kharkhoda: स्थानीय भाजपा पार्टी कार्यालय में 28 दिसंबर को आयोजित की गई विकास रैली की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करने के लिए विधायक पवन खरखौदा के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें आखिरी पंक्ति में बैठे कार्यकर्ता को भी उतना ही मान सम्मान मिलता है जितना प्रथम पंक्ति में बैठे कार्यकर्ता को दिया जाता है। यह केवल भाजपा में ही संभव है। इसीलिए आज भाजपा विश्व की नंबर वन पार्टी बनकर उभरी है। Kharkhoda

    उन्होंने कहा कि क्षेत्र में 28 दिसंबर को हुई विकास रैली की अपार सफलता से हरियाणा के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल खोलकर क्षेत्र वासियों द्वारा रखी गई सभी मांगों को पूरा करने का काम किया। कई सौ करोड रुपए की सौगात दी। ताकि क्षेत्र में चहुंमुखी विकास हो सके। मुख्यमंत्री द्वारा की गई सभी घोषणाओ पर जल्द से जल्द काम शुरू करवाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनते ही पार्टी द्वारा चुनाव के दौरान जो घोषणा पत्र में वादे किए गए थे उनमें से चवन वादों को पूरा करने का काम किया गया है। बाकी पर भी तीव्रता से काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र देश में राजनीतिक क्षेत्र में कार्यकर्ताओं को अपनी ताकत दिखाने का एकमात्र मार्ग रैली का मार्ग होता है जिसे कार्यकर्ताओं के सहयोग से सफलता हासिल की जा सकती है।

    जहां पर जिस काम को पूरा करने के लिए 36 बिरादरी के लोग एक साथ इकट्ठे हो जाए उस काम में अवश्य सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पार्टी के लिए जो कार्यकर्ता 20 से 25 साल तक सेवा भाव से कार्य कर रहे हैं उनको भी पूरा सम्मान दिलाने के लिए वे भरसक प्रयास करेंगे और जल्द ही मुख्यमंत्री से क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की जाएगी। ताकि क्षेत्र वासियो के लिए दिल खोलकर सोगाते देने का जो काम मुख्यमंत्री द्वारा किया गया है उनका भी धन्यवाद किया जा सके। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष नरेश पाराशर, सतीश सेहरी, पूर्व अध्यक्ष रामनिवास, संजय आर्य, मुकेश, नवीन जांगड़ा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। Kharkhoda

    यह भी पढ़ें:– आमजन को अपराध मुक्त वातावरण देना हमारी प्राथमिकता: पुलिस आयुक्त