हमसे जुड़े

Follow us

16.3 C
Chandigarh
Sunday, March 15, 2026
More
    Home राज्य पंजाब धूरी को मिली ...

    धूरी को मिली सौगात, 4.78 करोड़ रु. के विकास प्रोजेक्ट शुरू

    Dhuri News
    Dhuri News: धूरी शहर में सुंदरीकरण और विकास कार्यों की शुरूआत करते ओएसडी सुखवीर सिंह।

    धूरी (रवि गुरमा/सुरेन्द्र सिंह)। Dhuri News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में धूरी शहर के सर्वांगीण विकास और आधुनिक शहरी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री के ओएसडी सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में 4.78 करोड़ रुपये की लागत वाले सौंदर्यकरण और विकास कार्यों की शुरूआत की। सुखवीर सिंह ने वार्ड नंबर 18 में लगभग 47 लाख रुपये और वार्ड नंबर 1 में लगभग 70 लाख रुपये की लागत से विकास कार्यों की शुरूआत की। इन कार्यों में नई ब्लॉक टाइलें लगाने और अन्य बुनियादी ढांचे का विकास शामिल है। उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 1 में सीवरेज की समस्या के स्थायी समाधान के लिए योजना तैयार कर ली गई है और जल्द ही इस समस्या को समाप्त कर दिया जाएगा। Dhuri News

    प्रवेश द्वारों का होगा सौंदर्यकरण

    धूरी शहर के प्रवेश द्वारों पर 3.61 करोड़ रुपये की लागत से सुंदरीकरण परियोजनाओं की शुरूआत की गई। मलेरकोटला की ओर से मुख्य प्रवेश द्वार पर 1.90 करोड़ रुपये और बागड़ियां/नाभा की ओर से प्रवेश द्वार पर 1.71 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इन स्थानों पर इंटरलॉकिंग टाइलें, नए पौधे, सड़क डिवाइडर, पाम के पेड़, फैंसी लाइटें, बैठने की कुर्सियां, साइन बोर्ड, वेलकम बोर्ड और एलईडी से बने पाम ट्री लगाए जाएंगे, जिससे शहर के प्रवेश को आकर्षक रूप दिया जाएगा। Dhuri News

    इस अवसर पर पंजाब वक्फ बोर्ड के सदस्य अनवर भसौड़, निदेशक लघु उद्योग निगम अनिल मित्तल, निदेशक शुगरफेड जसपाल भुल्लर, जिला परिषद सदस्य रछपाल सिंह भुल्लर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी और अधिकारी उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें:– पुलिस तैनाती के बीच सनौर विधायक पठानमाजरा की कोठी करवाई खाली