हमसे जुड़े

Follow us

18.5 C
Chandigarh
Sunday, February 1, 2026
More

    UP Railway News: बजट में यूपी वालों के लिए खुशखबरी, वित्त मंत्री ने किये ये बड़े ऐलान, रेलवे लाइन की सौगात, इन जिलों और गांवों की हो गई मौज

    UP Railway News
    UP Railway News: बजट में यूपी वालों के लिए खुशखबरी, वित्त मंत्री ने किये ये बड़े ऐलान, रेलवे लाइन की सौगात

    UP Railway News: मुज्जफरगनर, राहुल। केंद्रीय बजट 2026-27 में बुनियादी ढांचे को नई गति देते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देशभर में 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर विकसित करने का बड़ा ऐलान किया है। इस फैसले से न केवल यात्रा समय में भारी कमी आएगी, बल्कि क्षेत्रीय विकास और आर्थिक गतिविधियों को भी जबरदस्त बढ़ावा मिलेगा। Budget 2026-27

    दिल्ली-वाराणसी समेत प्रमुख रूट्स पर हाई-स्पीड ट्रेन | UP Railway News:

    वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में बताया कि प्रस्तावित हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर में दिल्ली-वाराणसी और वाराणसी-सिलीगुड़ी जैसे अहम रूट शामिल हैं। इन कॉरिडोरों के जरिए पूर्वी भारत को राजधानी और प्रमुख आर्थिक केंद्रों से तेज, सुरक्षित और आधुनिक रेल कनेक्टिविटी मिलेगी।

    सरकार का मानना है कि इन परियोजनाओं से पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, साथ ही लॉजिस्टिक्स लागत में भी कमी आएगी।

    वाराणसी और पटना में बनेगी जहाज मरम्मत सुविधा

    बजट में जल परिवहन और अंतर्देशीय जलमार्गों को मजबूती देने के लिए वाराणसी और पटना में जहाज मरम्मत (शिप रिपेयर) सुविधाएं स्थापित करने की घोषणा भी की गई है। इससे गंगा जलमार्ग पर परिचालन को गति मिलेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

    इन्फ्रास्ट्रक्चर से विकास को रफ्तार

    वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार का फोकस आधुनिक परिवहन नेटवर्क तैयार करने पर है, जिससे देश की आर्थिक उत्पादकता बढ़े और भारत वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बन सके। हाई-स्पीड रेल और जल परिवहन परियोजनाएं इसी दीर्घकालिक विज़न का हिस्सा हैं।उन्होंने जोर देते हुए कहा कि

    यहां बिछाई जाएगी रेलवे लाइन

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यूपी के ऊंचाहार से अमेठी के लिए सलोन होते हुए नई रेल लाइन बनाने का प्रस्ताव है। वैसे तो यह योजना काफी पहले की है, लेकिन अब इसके धरातल पर उतरने के आसार बन रहे हैं। रेलवे की ओर से ऊंचाहार से अमेठी तक नया रूटचार्ट तैयार करने की तैयारी है। फरवरी में रूटचार्ट तैयार करने का काम शुरू किया जाएगा। यह रेल लाइन बनने दो जनपदों की कनेक्टिविटी बनेगी और व्यापार के अवसर भी बनेंगे।मजबूत कनेक्टिविटी ही विकसित भारत की नींव है और बजट 2026-27 उसी दिशा में एक निर्णायक कदम है।