
पावन एमएसजी महारहमोकर्म माह में जरूरतमंदों को मिल रहा मुफ्त ईलाज
- विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवाएं
सरसा (सच कहूँ न्यूज)। Free Health Check-Up Camps: सच्चे सतगुरु पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज के पावन एमएसजी महारहमोकर्म माह में भी पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की ओर से सेवा का महाकुंभ निरंतर जारी है। इसी के तहत रविवार को शाह सतनाम जी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में हड्डी रोग व फिजियोथैरेपी की जाँच कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सैकड़ों मरीजों की नि:शुल्क जांच की और उपचार किया। शिविर में डा. वेदिका (ऑर्थो), डा. पंकज शर्मा, डा. रवीश गर्ग, डा. प्रभा खन्ना (फिजियोथैरेपी), डा. राज, डा. पाल, डा. दृष्टि, डा. सिमरन, डा. दीपिका, और डा. मोनिशा ने अपनी सेवाएं दीं।
गौरतलब है कि इन कैंपों पर आने वाला खर्च पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की ओर से अपनी नेक, मेहनत की कमाई में से वहन किया जा रहा है। बता दें कि 28 फरवरी 1960 को पूजनीय बेपरवाह सार्इं शाह मस्ताना जी महाराज ने पूजनीय परमपिता शाह सतनाम जी महाराज को गुरगद्दी की बख्शिश की थी। इस पूरे माह को डेरा सच्चा सौदा की साढ़े सात करोड़ साध-संगत पावन एमएसजी महारहमोकर्म माह के रूप में मानवता भलाई कार्य करके मनाती है।
आगामी कैंपों की सूची | Free Health Check-Up Camps
- 2 फरवरी : डिप्रेशन व अन्य मानसिक रोग की जाँच
- 3 फरवरी : दमा व फेफड़ों के रोग की जाँच
- 4 फरवरी : लिवर के रोग व काला पीलिया (हेपेटाइटिस बी, सी) की जाँच
- 5 फरवरी : बच्चों के रोग की जाँच
- 6 फरवरी : नि:संतान दम्पति (पुरूष व महिला) की जाँच
- 7 फरवरी : पित्ते की पत्थरी, बवासीर, भगंदर, प्लास्टिक सर्जरी
- 8 फरवरी : गुर्दे की पत्थरी, पेशाब की नली व थैली की पत्थरी, गुर्दे के रोग की जाँच
- 9 फरवरी : न्यूरोसर्जरी व न्यूरोलॉजी की जाँच
- 10 फरवरी: कैंसर रोग की जाँच
यह भी पढ़ें:– Haryana Pension: बुजुर्गों की पेंशन बंद करने से बुजुर्गों की आंखों में नमी…














