हमसे जुड़े

Follow us

16 C
Chandigarh
Friday, March 20, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान Bribe: रिश्वत...

    Bribe: रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

    Jaipur News
    सांकेतिक फोटो

    जयपुर (सच कहूँ ब्यूरो)। Jaipur News: राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सोमवार को सीकर जिले की नीमकाथाना तहसील के पटवार हल्का भेगगा की पटवारी सुमन कुमारी को एक मामले में सात हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। ब्यूरो के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार परिवादी ने एसीबी सीकर चौकी को शिकायत की कि उससे उसके पिता एवं चाचा का नाम जमाबंदी में दुरस्त करने की एवज में पटवारी सात हजार रुपए की रिश्वत की मांग कर रही हैं।

    ब्यूरो की सीकर ईकाई के पुलिस निरीक्षक सुभाष मील मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुए पटवारी सुमन कुमारी को पारिवादी से सात हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी के महानिरीक्षक सत्येंद्र कुमार के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा। Jaipur News

    यह भी पढ़ें:– पिता ने ही कलेजे की टुकड़े को उतार दिया मौत के घाट, बॉक्स में मिला शव