हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा महिला से झपटम...

    महिला से झपटमारी के मामले में भूना पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल बरामद

    Bhuna News
    Bhuna News: महिला से झपटमारी के मामले में गिरफ्तार आरोपी रवि

    भूना (सच कहूँ न्यूज)। Bhuna News: थाना भूना पुलिस ने महिला से झपटमारी के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।थाना भूना के प्रभारी उप निरीक्षक ओमप्रकाश बिश्नोई ने बताया कि वार्ड नंबर 8 निवासी सुरस्ती देवी उर्फ सरस्वती ने थाने में शिकायत दी थी। शिकायत के अनुसार 14 नवंबर 2025 को वह राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूना से ड्यूटी समाप्त कर पैदल अपने घर लौट रही थीं।

    शाम करीब सवा 5 बजे रास्ते में दो अज्ञात युवक मोटरसाइकिल पर आए और उनके हाथ से बैग झपट कर मौके से फरार हो गए। पीड़िता के बैग में ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन, कुछ नकदी तथा महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज रखे हुए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल थाना भूना में धारा 304, 112 (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। Bhuna News

    पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर त्वरित कार्रवाई की। जांच के दौरान आरोपी रवि निवासी चंदड़कलां को काबू कर लिया गया।

    यह भी पढ़ें:– द न्यू हाइट्स एकेडमी में दो दिवसीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का शुभारंभ