हमसे जुड़े

Follow us

21.6 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा कांग्रेस नेता...

    कांग्रेस नेता से मांगी पांच करोड़ की रंगदारी

    Mohali News
    सांकेतिक फोटो

    पुलिस ने किया मामला दर्ज

    रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। Rohtak News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एंव सरार्फा व्यापारी से बदमाश द्वारा पांच करोड रुपए की रंगादारी मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सरार्फा व्यापारी हेमंत बख्शी ने बताया कि रेलवे रोड़ पर उसकी ज्वैलर्स की शॉप है। शाम को उसके मोबाइल फर वटसअप कॉल आई, जिसमें युवक ने खुद को गैंगस्टर रोहित गोदारा बताते हुए जल्द से जल्द पांच करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी और पैसे नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दी।

    हेमंत बख्शी ने बताया कि घटना के बाद से पूरे परिवार में भय का माहौल बना हुआ है। बख्शी ने घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक को भी दी और सुरक्षा की मांग की। पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सरार्फा व्यापारी को सुरक्षा कर्मी भी उपलब्ध करवा दिए है। साथ ही पुलिस भी मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। शहर में व्यापारियों से रंगदारी मांगने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है, जिससे व्यापारियों में काफी रोष भी है। Rohtak News