हमसे जुड़े

Follow us

14.5 C
Chandigarh
Monday, February 9, 2026
More
    Home चंडीगढ़ Operation Pra...

    Operation Prahar: ऑपरेशन प्रहार 2.0 सोमवार से शुरु करेगी पुलिस 

    Chandigarh News
    Chandigarh News: ऑपरेशन प्रहार 2.0 सोमवार से शुरु करेगी पुलिस 

    अब 7 हजार से अधिक शस्त्र लाइसेंस भी रद्द करेगी पुलिस

    • वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अलाट होंगे जिले, हर अधिकारी की होगी जिम्मेदारी तय

    चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। Chandigarh News: पंजाब पुलिस द्वारा सोमवार से प्रदेश भर में ऑपरेशन प्रहार का दूसरा चरण (प्रहार 2.0) शुरु किया जा रहा है और पंजाब भर में से 12 हजार से अधिक पुलिस कर्मचारी और अधिकारी सुबह 8 बजे से ही इस ऑपरेशन के तहत गैंगस्टरों को गिरफ्तार करने में लग जाएंगे। यह जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने चंडीगढ़ में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी गई है।

    डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पंजाब को गैंगस्टर और गैंगवार से मुक्त करने के उद्देश्य से ही ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सामान्य दिनों में भी गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई होती है, लेकिन इस तरह के विशेष अभियानों में कहीं अधिक सख्ती और तेजी के साथ काम किया जाता है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन प्रहार का पहला चरण 20 जनवरी से शुरु किया गया था, जिसके तहत 5,290 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 2,973 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। इनमें से 5,413 लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया था।

    विदेशों से जल्द लेकर आए जाएंगे गैंगस्टर | Chandigarh News

    डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि विदेशों में छिपे बैठे गैंगस्टरों को पंजाब लाने के लिए सरकार द्वारा बड़े स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया थोड़ी समय लेने वाली होती है, लेकिन सभी औपचारिकताएं पूरी कर पंजाब पुलिस एक-एक कर सभी गैंगस्टरों को विदेशों से वापस लाने में सफल होगी।

    पंजाब में हत्या की घटनाओं में आई गिरावट

    डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पिछले वर्षों की तुलना में पंजाब में हत्या और फिरौती की घटनाओं में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अपराध पूरी तरह समाप्त नहीं होते, क्योंकि इनमें से बड़ी संख्या व्यक्तिगत रंजिश या आपसी झगड़ों के कारण होती है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस की सख्ती के चलते प्रदेश में हत्याओं की संख्या में कमी आई है और गैंगस्टर पंजाब छोड़कर भाग रहे हैं। Chandigarh News

    यह भी पढ़ें:– Verka Milk Booth: कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने मलोट में वेरका मिल्क बूथ का किया उद्घाटन