फाजिल्का (सच कहूँ/रजनीश रवि)। Fazilka News: हल्का विधायक नरेंद्रपाल सवना ने फाजिल्का के भारत-पाकिस्तान सरहदी गांवों को जाने वाली सड़क के नवनिर्माण के कार्य की शुरुआत करवाई है। विधायक का कहना है कि 3 करोड़ 85 लाख रुपए की लागत से सड़क को चौड़ा कर नया बनाया जाएगा। जिससे इलाके के लोगों को आ रही समस्या का समाधान होगा। क्योंकि लगातार शिकायत की जा रही थी कि सड़क छोटी होने के चलते हादसे हो रहे हैं। इसके बाद इस सड़क को बनाने का फैसला लिया गया। Fazilka News
सरकार ने इस सड़क को बनाने के लिए 3 करोड़ 85 लाख रुपये की ग्रांट जारी की है। जिसके काम की शुरुआत कर दी गई है। विधायक ने बताया कि डेढ़ महीने में ये सड़क बनकर तैयार हो जाएगी। विधायक ने बताया कि न सिर्फ सड़क का नवनिर्माण होगा बल्कि सड़क को चौड़ा भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फाजिल्का के मलकाने मोहल्ले से लेकर गांव आलमशाह, अमरपुरा से होते हुए मोहम्मद अमीरा तक ये सारी नई सड़क बना दी जाएगी। जिस पर लोगों की बरसो पुरानी मांग पूरी हुई है। विधायक ने दावा किया आने वाले समय में बाकी रहते विकास कार्य भी मुक्कमल किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें:– Verka Milk Booth: कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने मलोट में वेरका मिल्क बूथ का किया उद्घाटन















