हमसे जुड़े

Follow us

14.1 C
Chandigarh
Tuesday, February 10, 2026
More

    Welfare Work: अमेरिका की साध-संगत ने MSG महा रहमोकर्म भंडारा कुछ इस तरह से मनाया

    लगाया रक्तदान शिविर, 72 यूनिट रक्त एकत्रित

    Welfare Work: अमेरिका (सच कहूँ न्यूज)। अमेरिका की साध-संगत द्वारा पूजनीय परम पिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज के पवित्र एमएसजी महा रहमोकर्म महीने की खुशी में न्यूयॉर्क सिटी और सेंट्रल कैलिफोर्निया ब्लड सेंटर के सहयोग से एक रक्तदान शिविर (Blood Donation Camp) लगाया गया। इस शिविर में कुल 72 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। जानकारी देते हुए यूएसए के सच्चे नम्र सेवादार जसपाल इन्सां और अमनदीप इन्सां ने बताया कि पूज्य गुरु जी की पावन प्रेरणा पर चलते हुए यूएसए की साध-संगत समय-समय पर मानवता भलाई के कार्य करती रहती है। US News

    इसी कड़ी में रविवार को यूएसए की साध-संगत द्वारा एमएसजी डेरा सच्चा सौदा एवं मानवता भलाई केंद्र, चौचिला (कैलिफोर्निया) में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्त संग्रह करने के लिए न्यूयॉर्क ब्लड सेंटर और सेंट्रल कैलिफोर्निया ब्लड सेंटर की टीमों ने 72 यूनिट रक्त एकत्रित किया। इस मौके पर दोनों ब्लड टीमों के अधिकारियों ने डेरा सच्चा सौदा के सेवेदारों की भरपूर सराहना की तथा साध-संगत को शुभकामनाएं दीं। US News