हमसे जुड़े

Follow us

30 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home देश पूज्य गुरु जी...

    पूज्य गुरु जी व संगरिया सेवादारों का गुमशुदा के परिजनों ने किया आभार व्यक्त

    Sangaria News

    संगरिया सेवादारों की बदौलत अरसे बाद परिजनों से मिला राज कुमार

    संगरिया(सच कहूँ/सुरेन्द्र जग्गा)। डेरा सच्चा सौदा द्वारा शुरू किए मानवता भलाई के कार्य मानसिक रूप से विक्षिप्त लोगों के लिए राहत का पैगाम बन गए हैैं। शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादारों ने उतर प्रदेश से 3 साल से लापता हुए 40 वर्षीय व्यक्ति को रविवार को संगरिया पुलिस की मौजूदगी में परिजनों के सुपर्द कर दिया। विगत 29 जनवरी को गांव बाघा पुराना के सेवादार भाइयों को एक युवक जो कि मानसिक रूप से विक्षिप्त हालत में घूमता हुआ मिला। जिस बारे सांगरिया के जिम्मेवार भाई लालचंद इन्सां को बताया तो सेवादारों ने युवक को अपने साथ संगरिया मानवता भलाई केंद्र में लेकर आए। इस बारे में सूचना पुलिस थाना में दी गई। Sangaria News

    सार संभाल के बाद हालत में कुछ सुधार होने के बाद युवक ने अपना नाम राजकुमार निवासी उतर प्रदेश बताया। उसके परिजनों का पता लगाने के लिए सेवादार भाई सोशल मीडिया और पुलिस प्रशासन के सहयोग से जुट गए। युवक की पहचान राज कुमार पुत्र राम रत्न निवासी मुस्तकिल जिला जालौन उतर प्रदेश के रूप में हुई। राजकुमार के सही सलामत होने की खबर जब परिवार को लगी तो उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। राज कुमार के भाई सुशील व बहनोई देवेंद्र दोनों राज कुमार को लेने के संगरिया पहुंचे।

    मानसिक परेशानी के चलते राजकुमार घर से कहीं चला गया था

    सुशील ने बताया कि लगभग 3 साल पूर्व मानसिक परेशानी के चलते राजकुमार घर से कहीं चला गया था। बहुत तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों व उनके गुरु की कृपा से हमें हमारा राजकुमार सुरक्षित मिल गया। इस कार्य में शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के जिम्मेवार भाई लालचंद इन्सां, महेश इन्सां, अमराराम इन्सां, सुखदेव इन्सां, संदीप बाघला इन्सां, सुभाष गोदारा इन्सां, विजय चुग इन्सां, सच्ची प्रेमी समिति सेवादार लवली गर्ग इन्सां, रॉकी गर्ग इन्सां, प्रबल गोयल इन्सां, गुरचरण इन्सां, पवन इन्सां जंडवाला, महेश गोयल इन्सां, रविंद्र खोसा इन्सां, विनोद हांडा इन्सां, सुरेंद्र जग्गा इन्सां व बाघा पुराना के सेवादार अंग्रेज सिंह इन्सां, जगदीश इन्सां, सुरजीत सिंह इन्सां, सोनू बग्गी, जगतार सिंह इन्सां व गुरसेवक सिंह इन्सां का सहयोग रहा।

    पुलिस प्र्रशासन ने की सेवादारों को काम की प्रशंसा | Sangaria News

    इस मौके पर मौजूद संगरिया पुलिस थाना के सब इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह ने डेरा सच्चा सौदा द्वारा किए जा रहे मानवता भलाई कार्यों की प्रशंसा करते कहा कि इन सेवादारों की सेवा काबिले तारीफ है। ब्लॉक संगरिया के सेवादारों का धन्यवाद देते हुए कहा कि आपके माध्यम से न जाने कितने बच्चे अपने परिवार से मिले हैं उन सब की दुआएं आपके साथ हैं आप यूंही सेवा कार्य में लगे रहें। Sangaria News