हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान महिला सहायक व...

    महिला सहायक वनपाल से गाली-गलौज व धक्का-मुक्की, राजकार्य में बाधा

    Hanumangarh News
    Sanketik photo

    दो आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज

    हनुमानगढ़। नहर के पटड़े पर गश्त के दौरान महिला सहायक वनपाल के साथ गाली-गलौज, धक्का-मुक्की कर राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में संगरिया पुलिस थाना में दो व्यक्तियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार टिब्बी स्थित क्षेत्रीय वन अधिकारी कार्यालय में तैनात सहायक वनपाल पूनम बावरी (39) पत्नी मांगीराम बावरी निवासी मटोरियांवाली ढाणी पीएस हनुमानगढ़ टाउन ने रिपोर्ट दी कि 8 फरवरी, रविवार को दोपहर करीब 12 बजे वह अपनी बीट एसडीबी नहर पर नियमित गश्त कर रही थीं। Hanumangarh News

    इस दौरान 42-43 आरडी आरएस के बीच दो व्यक्ति नहर के पटड़े से लकड़ी का कटान कर उसे लोड करते मिले। जब सहायक वनपाल ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी तथा धक्का-मुक्की करते हुए राजकार्य में बाधा उत्पन्न की और खेतों की ओर भाग गए। शिकायत में बताया गया कि इससे पहले 29 जनवरी को भी एसडीबी नहर की आरडी 45-46 आरएस पर उक्त दोनों व्यक्तियों की ओर से लकड़ी का कटान किया गया था। उस समय भी वे गाली-गलौज कर मौके से फरार हो गए थे, जिसकी फोटो व वीडियो सहायक वनपाल के पास मौजूद हैं।

    जब आरोपियों की फोटो आसपास के लोगों को दिखाई गई तो उनकी पहचान मोहम्मद सलाम पुत्र मशुक खान तथा मुस्तफा पुत्र नूर मोहम्मद, दोनों निवासी किकरवाली के रूप में हुई। सहायक वनपाल के अनुसार दोनों आरोपी आदतन नहर किनारे से लकड़ी काटकर उसका अवैध रूप से बेचान करते हैं। पुलिस ने सहायक वनपाल की रिपोर्ट के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता व एससीएसटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। प्रकरण की जांच संगरिया सीओ रमेशचन्द्र माचरा की ओर से की जा रही है। Hanumangarh News