हमसे जुड़े

Follow us

13.9 C
Chandigarh
Wednesday, February 11, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी बीडीएम में सा...

    बीडीएम में सात दिवसीय एनएसएस कैंप का हुआ शुभारंभ

    Firozabad News
    Firozabad News: बीडीएम में सात दिवसीय एनएसएस कैंप का हुआ शुभारंभ

    शीतकालीन कैंपो से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी प्रदान की

    फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। Firozabad News: बी0डी0एम0 म्यू0 गर्ल्स डिग्री काॅलेज में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो0 गीता यादवेन्दु की अध्यक्षता में तथा राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डाॅ0 माया गुप्ता एवं डाॅ0 नम्रता प्रसाद के निर्देशन में राट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का उद्घाटन माॅ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुई। साथ ही सरस्वती वंदना, स्वागत गान और एन0एस0एस0 लक्ष्य गीत भी स्वयंसेविकाओं के द्वारा प्रस्तुत किये गये।

    इस दौरान एन0एस0एस0 का परिचय और इसका मानव जीवन में महत्व विषय पर कार्यकम आयोजित किया गया। विशिष्ट वक्ता संस्कृत विभागाध्यक्षा डाॅ0 नीलम ने एनएसएस ध्येय वाक्य, उद्देश्य, मानव जीवन में उपादेयता व विविध आयामों पर प्रकाा डालते हुए स्वयंसेविकाओं को एकदिवसीय व सप्त दिवसीय शीतकालीन कैंपो से सम्बन्धित विस्तृत जानकरी प्रदान कर ज्ञानवर्धन किया। Firozabad News

    कार्यक्रम की मुख्य वक्ता ब्यूटी सिंह ने अपने वक्तव्य में राट्रीय सेवा योजना की स्थापना से सम्बन्धित तथा समाज में इसके योगदान के बारे में जानकारी को साझा किया। कार्यक्रम में उपप्राचार्या प्रो0 शशिप्रभा तोमर, रेंजर्स प्रभारी दर्शन कुमारी, डाॅ0 पिंकी, निधि तुलस्यान, सोनिका, मोहिनी राजपूत, देविका जौहरी , कार्यालय अधीक्षक सुभाष कश्यप एवं समस्त शिक्षणेत्तर कर्मचारीगण उपस्थित रहे। Firozabad News

    यह भी पढ़ें:– CM Yogi Adityanath: सीएम योगी ने बजट सत्र के दौरान चलने वाले स्वास्थ्य शिविर का किया उद्घाटन