हमसे जुड़े

Follow us

13.9 C
Chandigarh
Wednesday, February 11, 2026
More
    Home देश Anupam Kher: ...

    Anupam Kher: सुरक्षाकर्मी की ईमानदारी की अनुपम खेर ने तारीफ की

    Anupam Kher
    Anupam Kher: सुरक्षाकर्मी की ईमानदारी की अनुपम खेर ने तारीफ की

    नई दिल्ली। सुबह की सैर के दौरान अभिनेता क्रेडिट कार्ड गुम हो जाने के कारण अनुपम खेर (Anupam Kher) कुछ देर के लिए बेहद घबरा गये थे। घंटों की खोजबीन और इसे हमेशा के लिए खो देने के डर के बाद खेर का क्रेडिट कार्ड संजय यादव नाम के एक सुरक्षाकर्मी ने उन्हें वापस कर दिया। बाद में खेर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर अपना आभार व्यक्त किया और सुरक्षाकर्मी की ईमानदारी की प्रशंसा की। साझा वीडियो में खेर ने बताया है कि कार्ड लापता होने के बाद वे कितने चिंतित थे। उनकी चिंता तब कम हुई, जब यादव ने बिना किसी उम्मीद के उसे वापस कर दिया। वीडियो में अभिनेता ने कहा, “संजय यादव जी, आप बड़े महान आदमी हैं।

    मेरा क्रेडिट कार्ड सुबह के सैर के वक्त गिर गया था। मैंने काफी ढूंढ़ा। काफी परेशान था, क्योंकि उस पर पिन नहीं था। फिर मुझे दत्तू जी का फोन आया कि किसको क्रेडिट कार्ड मिला है। कितनी अच्छी बात है! उन्हें मेरा क्रेडिट कार्ड मिला और उन्होंने इसे वापस कर दिया।” व्यावसायिक मोर्चे पर अनुपम खेर (Anupam Kher) ने हाल ही में ‘खोसला का घोसला 2’ की शूटिंग पूरी की है। दिबाकर बनर्जी निर्देशित 2006 की मूल फिल्म अपनी सरल कहानी और यादगार अभिनय के कारण प्रशंसकों की पसंदीदा बन गयी थी। सीक्वल में काम करने से पहले खेर ने अपनी दूसरी फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ का निर्देशन किया। फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही अभिनेत्री शुभांगी दत्त इससे अपना फिल्मी करियर शुरू कर रही है।

    यह भी पढ़ें:– Growing Roses: मुफ्त के 5 घरेलू खाद जिससे गुलाब में आएंगे ढेर सारे फूल