हमसे जुड़े

Follow us

32.3 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा रेल अंडरपास म...

    रेल अंडरपास महापंचायत ने समस्याओं के समाधान की मांगएसई व एक्सईन को सौंपा ज्ञापन

    Bhiwani News
    Bhiwani News: कार्यकारी अभियंता कपिल वर्मा को क्षेत्र कि समस्याओं से अवगत कराते हुए महापंचायत सदस्य। छाया : नितिन।

    अमरूत योजना फेस टू के तहत अप्रैल से शुरू हो जाएगा कार्य: एसई सुनील रंगा

    भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)। Bhiwani News: जन स्वास्थ्य विभाग के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर डा. सुनील रंगा को पदोन्नति पर रेल अंडर पास महापंचायत सदस्यों ने पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी एवं अभिनन्दन किया। यह जानकारी देते हुए महापंचायत संयोजक रोहतास वर्मा ने बताया कि पार्षद शिवकुमार गोठवाल पार्षद के नेतृत्व में महापंचायत सदस्य लाइनपार क्षेत्र (न्यू भिवानी) में पीने के पानी और सीवरेज समस्याओं के शीघ्र और प्रभावी समाधान हेतु जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मुलाकात करने कार्यालय में पहुंचे।

    इस दौरान पंचायत सदस्यों ने एसई सुनील रंगा एवं एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अनिल वर्मा को समस्याओं का पत्र सौंप कर अवगत कराया कि दुर्गा बूस्टिंग स्टेशन कि क्षमता आबादी के अनुपात में बहुत कम है अतिरिक्त वाटर स्टोरेज टैंक का निर्माण एवं मोटर पंप जो बार बार ब्रेकडाउन हो जाते को बदल कर नये लगाने, क्षेत्र की गलियों में सीवर मेन होल क्षतिग्रस्त हो गए हैं ढक्कन नहीं है। जिसके चलते दुर्घटना का अंदेशा बना हुआ है। प्रधानमंत्री ने हर घर नल, हर घर जल पहुंचाने बारे कहा हुआ है, मगर इस क्षेत्र बहुत से घरों में नल से जल नहीं पहुंच पाया है, सीवरेज का गंदा पानी सप्लाई

    लाइन में मिक्स हो रहा है, डिस्पोजल पंप पर जनरेटर सुविधा उपलब्ध नहीं है तथा बिजली सप्लाई फेल होने पर सीवरेज पानी निकलना रूक जाता है। इस दौरान एसई रंगा एवं कार्यकारी अभियंता कपिल वर्मा ने ध्यानपूर्वक समस्याओं को सुना और 31 मार्च तक सभी समस्याओं का स्थाई समाधान करवाने का विश्वास दिलाया तथा और तुरंत होने वाले का कार्यों के लिए संबंधित स्टाफ को निर्देश दिए। उन्होंने महापंचायत से जल का दुरूपयोग करने वाले लोगों को सदुपयोग करने के प्रति जागरूक करने का आग्रह किया। Bhiwani News

    यह भी पढ़ें:– Anupam Kher: सुरक्षाकर्मी की ईमानदारी की अनुपम खेर ने तारीफ की