हमसे जुड़े

Follow us

13.9 C
Chandigarh
Wednesday, February 11, 2026
More

    Flipkart Company: फ्लिपकार्ट कंपनी का गाड़ी से चोरी किया सामान ढाई लाख में बेचा, आरोपी काबू

    Gurugram News
    Gurugram News: पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया फ्लिपकार्ट कंपनी की गाड़ी से चोरी का आरोपी।

    गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। फ्लिपकार्ट कंपनी (Flipkart Company) की गाड़ी से सामान चोरी करके बेचने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वह गाड़ी चालकों के साथ मिलीभगत करके चोरी की वारदात को अंजाम देता था। उसने चोरी किया सामान ढाई लाख रुपये में बेच दिया था। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी के पास से 20 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई है। Gurugram News

    जानकारी के अनुसाार 12 दिसंबर 2025 को एक कंपनी के प्रतिनिधि ने पुलिस थाना बिलासपुर की पुलिस टीम को एक शिकायत दी थी। शिकायत में कहा कि उनकी श्री रामा लॉजिस्टिक्स एक ट्रांसपोर्ट कम्पनी है। कम्पनी की गाड़ी कॉन्ट्रेक्ट पर फ्लिपकार्ट कंपनी में सामान लाने व ले जाने के लिए लगा रखी है। फ्लिपकार्ट कम्पनी से पता चला कि 28/29 अगस्त 2025 को दो गाड़ियों में लाखों रुपये का सामान डिलीवर करने के लिए फ्लिपकार्ट कम्पनी हब बिनोला जिला गुरुग्राम से लोड हुआ था। इन गाड़िंयों के चालक शाकिर व आरिफ द्वारा गाड़ियों से सामान चोरी कर लिया और फरार हो गए। इस शिकायत पर पुलिस थाना बिलासपुर में केस दर्ज किया गया।

    अपराध शाखा सेक्टर-40 गुरुग्राम की पुलिस टीम ने चोरी करने की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को नौ फरवरी को राजीव चौक गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमजद (उम्र-35 वर्ष) निवासी जिला नूंह के रूप में हुई। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश करके एक दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया। Gurugram News

    यह भी पढ़ें:– रेल अंडरपास महापंचायत ने समस्याओं के समाधान की मांगएसई व एक्सईन को सौंपा ज्ञापन