हमसे जुड़े

Follow us

30 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home सरसा चोरीशुदा 24 प...

    चोरीशुदा 24 पेड़ बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    Dabwali News
    Dabwali News: चोरीशुदा काटे गए पेड़ के साथ पकड़ा गया आरोपी।

    डबवाली (सच कहूँ न्यूज)। Tree Theft News: डबवाली की चौटाला चौकी पुलिस ने वन विभाग के गंग नहर किनारे खड़े शीशम के पेड़ चोरी करने के आरोपी को काबू किया है। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा 24 पेड़ भी बरामद किए गए हैं। चौटाला चौकी प्रभारी पीएसआई सतपाल सिंह ने बताया कि दीपक खासा वन रक्षक अबूबशहर बीट व हरि सिंह इन्चार्ज ब्लॉक अबूबशहर ने बयान दिया कि बीती 02 फरवरी को उन्हें सूचना मिली कि उक्त आरोपी द्वारा गंग नहर से वन विभाग के 24 छोटे व मोटे शीशम के पेड़ काट लिए हैं। Dabwali News

    आरोपी के खिलाफ थाना सदर डबवाली में मामला दर्जकर जांच शुरू की गई थी। एएसआई दलबीर सिंह ने अपनी टीम के साथ मामले की तफ्तीश करते हुए तकनीकी साक्ष्यों व गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर लिया है। आरोपी की पहचान गांव जोतांवाली निवासी जगजीत सिंह के रूप में हुई है। Dabwali News

    यह भी पढ़ें:– Theft News: मकान के ताले तोड़कर लाखों रुपए का जेवरात व नकदी चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद