हमसे जुड़े

Follow us

15.1 C
Chandigarh
Saturday, February 14, 2026
More
    Home देश जमाल की छात्र...

    जमाल की छात्राओं पिंकी व सुदेश कुमारी ने रच दिया इतिहास

    Sirsa News
    जमाल की छात्राओं पिंकी व सुदेश कुमारी ने रच दिया इतिहास

    दोनों ने क्रमश यूजीसी नेट जेआरएफ एवं नेट परीक्षा की उत्तीर्ण

    नाथूसरी चौपटा (सच कहूँ/भगत सिंह)। चौधरी कुरड़ाराम मैमोरियल महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमाल की छात्राओं सुदेश और पिंकी ने यूजीसी नेट जेआरएफ में शानदार सफलता हासिल की। एमए हिंदी की छात्रा सुदेश ने हिंदी विषय में 99.28 प्रतिशत के साथ यूजीसी नेट जेआरएफ परीक्षा पास करके इतिहास रच दिया है। वहीं महाविद्यालय में इतिहास विषय की छात्रा पिंकी ने 91.10 प्रतिशत के साथ यूजीसी नेट परीक्षा पास करके एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। इन छात्राओं ने अपनी कड़ी मेहनत से ये मुकाम हासिल करके न केवल अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है अपितु परिवार और महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। Sirsa News

    महाविद्यालय निदेशक तथा संचालक ने छात्राओं का किया उत्साहवर्धन

    इस महत्वपूर्ण सफलता पर महाविद्यालय के सचिव सुनील बेनीवाल, प्रधान राजेश कुमार, निदेशक वेदप्रकाश गुप्ता, प्रिंसिपल डॉ. लक्ष्मी, खेल प्रशिक्षक डॉ. जसवीर सिंह जाखड़ सहित समस्त प्राध्यापकों कविता, सुशीला, डॉ. कृष्णा, सविता, सोनिया, रश्मि, कविता, हिमांशी, अजय, दलबीर, नरेश, विनोद, रवींद्र, संदीप, पूजा, संगीता, रजनी, रेणू, अमनबाला, कविता सहित महाविद्यालय के सभी कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने इन छात्राओं को बधाई दी। निदेशक वेदप्रकाश गुप्ता तथा महाविद्यालय संचालक राजेश कुमार ने सभी छात्राओं को इनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने को कहा। इस विशेष उपलब्धि के लिए छात्राओं का उत्साहवर्धन किया गया। Sirsa News