हमसे जुड़े

Follow us

24.8 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home सरसा पंजाब पुलिस क...

    पंजाब पुलिस के एएसआई की रोड़ी में हवाई फायरिंग करते वीडियो वायरल

    Odhan News
    Odhan News: वायरल वीडियों में रोड़ी में सरेआम हवाई फायरिंग करता पुलिसकर्मी धन्ना सिंह।

    पंजाब से इनोवा व लाइसेंसी रिवॉल्वर छीनकर आया था रोड़ी में, दहशत फैलाने के इरादे से की फायरिंग

    ओढ़ां (सच कहूँ/राजू। Odhan News: पंजाब-हरियाणा के सीमावर्ती क्षेत्र रोड़ी में पुलिस नाके के निकट गौशाला के सामने रोड पर पंजाब पुलिस के एक एएसआई द्वारा कथित रूप से सरेआम पिस्तौल से हवाई फायरिंग करने और सड़क पर वाहनों को रोककर गुंडागर्दी करने का वीडियो पिछले 2-3 दिनों से सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में उक्त पुलिसकर्मी सड़क से गुजर रही पिकअप और बोलेरो गाड़ियों को रुकवाकर बहसबाजी करता दिखाई दे रहा है। आरोपी पुलिसकर्मी धन्ना सिंह है जोकि गांव रोड़ी का रहने वाला है और पंजाब के मानसा पुलिस में एएसआई के पद पर कार्यरत है।

    वहीं इस मामले में मानसा पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी मुताबिक बीती 8 फरवरी की रात्रि मानसा के रमदित्ता चौक से गुरप्रीत नामक युवक ने अपनी इनोवा गाड़ी में एएसआई धन्ना सिंह को लिफ्ट दी थी। गुरप्रीत सिंह के अनुसार रास्ते में पुलिसकर्मी ने उसके साथ हाथापाई की। आरोप है कि एएसआई ने गुरप्रीत सिंह को सड़क किनारे झाड़ियों में फेंककर उसकी गाड़ी और लाइसेंसी रिवॉल्वर छीन ली और रोड़ी आ गया। रोड़ी आकर सरदूलेवाला रोड पर उक्त पुलिसकर्मी ने पुलिस नाके के निकट गौशाला के सामने दहशत फैलाने के उद्देश्य से सरेआम उक्त रिवॉल्वर से हवाई फायरिंग और वाहनों को रोककर कथित रूप से गुंडागर्दी की। Odhan News

    इस मामले में गुरप्रीत सिंह की शिकायत पर मानसा थाना में आरोपी पुलिसकर्मी धन्ना सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया। वहीं इस मामले में जब रोड़ी थाना के कार्यवाहक थाना प्रभारी हीरा सिंह से बात की गई तो उन्होंने इस विषय में कोई जानकारी या सूचना न होने की बात कही। उधर मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वारयल होने और गुरप्रीत सिंह द्वारा शिकायत दर्ज करवाए जाने के बाद मानसा पुलिस ने अपने ही कर्मचारी आरोपी एएसआई धन्ना सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।

    यह भी पढ़ें:– Rohtak Crime News: जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद, जमकर चले ईट-पत्थर, घटना सीसीटीवी में कैद