हमसे जुड़े

Follow us

21.3 C
Chandigarh
Friday, February 13, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान विशेष बच्चों ...

    विशेष बच्चों की शिक्षा पद्धति से अवगत हुईं छात्राएं

    Hanumangarh News

    श्री जगदंबा अंध विद्यालय का करवाया भ्रमण

    हनुमानगढ़। जंक्शन के सरस्वती कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 9 एवं 11 की छात्राओं को पड़ोसी जिले श्रीगंगानगर स्थित श्री जगदंबा अंध विद्यालय का शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया। इससे पहले भ्रमण के लिए छात्राओं को विद्यालय परिसर से प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष देवेन्द्र बंसल एवं विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रेरणा रस्तोगी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। Hanumangarh News

    इस शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य छात्राओं का सर्वांगीण विकास करना तथा उन्हें सामाजिक संवेदनशीलता से जोड़ना रहा। भ्रमण के दौरान छात्राओं को सुरक्षित एवं सहयोगात्मक वातावरण का अनुभव कराया गया, जिससे उनमें आत्मविश्वास और सामाजिक सहभागिता की भावना का विकास हो सके। श्री जगदंबा अंध विद्यालय में अध्यापकों की ओर से नेत्रहीन विद्यार्थियों को ब्रेल लिपि के माध्यम से तथा मूक-बधिर विद्यार्थियों को सांकेतिक भाषा के जरिए अध्ययन करवाने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। इसे देखकर छात्राओं ने विशेष शिक्षा प्रणाली को नजदीक से समझा और सराहा। भ्रमण के दौरान छात्राओं को विद्यालय परिसर स्थित शिवालय के दर्शन भी करवाए गए। Hanumangarh News