हमसे जुड़े

Follow us

22.9 C
Chandigarh
Saturday, April 4, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी चेकिंग के दौर...

    चेकिंग के दौरान अवैध चाकू बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    Kairana News
    Kairana News: चेकिंग के दौरान अवैध चाकू बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से अवैध चाकू बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

    एसपी शामली नरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार कानून-व्यवस्था के मद्देनजर एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत दभेड़ी खुर्द चौकी प्रभारी एसआई जितेंद्र त्यागी शुक्रवार को पुलिस टीम के साथ में क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम ने कैराना-इस्सापुर खुरगान मार्ग पर स्थित काठा नदी के पुल के पास से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से अवैध चाकू बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम व पता साजिद उर्फ बटार निवासी ग्राम इस्सापुर खुरगान बताया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता(बीएनएस) की सम्बंधित धारा के तहत मुकदमा दर्ज करके उसे जेल भेज दिया है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– दलित विरोधी कांग्रेस’ के खिलाफ ‘आप’ ने पंजाब भर में किए विरोध प्रदर्शन, प्रताप बाजवा ने मंत्री ईटीओ पर की थी जातिवादी टिप्पणी