हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Saturday, April 4, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी पंचमुखी महादे...

    पंचमुखी महादेव मंदिर लिंक मार्ग में घटिया निर्माण का आरोप, ग्रामीणों ने रुकवाया काम; एसडीएम से शिकायत

    Mirapur News
    Mirapur News: पंचमुखी महादेव मंदिर लिंक मार्ग में घटिया निर्माण का आरोप, ग्रामीणों ने रुकवाया काम; एसडीएम से शिकायत

    मीरापुर (सच कहूँ/कोमल प्रजापति)। Mirapur News: ग्राम सम्भलहेड़ा में निर्माणाधीन लिंक मार्ग में घटिया सामग्री के प्रयोग और मानकों की अनदेखी के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त हो गया। श्री सिद्धपीठ पंचमुखी महादेव मंदिर, सम्भलहेड़ा को पानीपत-खटीमा मार्ग से जोड़ने वाले इस मार्ग पर चल रहे कार्य को ग्राम प्रधान रिहान अंसारी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने रुकवा दिया और मौके पर विरोध प्रदर्शन किया।

    ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा बिना समुचित भराव किए ही सड़क पर पत्थर डालकर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया, जिससे सड़क की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। नवनिर्मित हिस्से की जांच करने पर बड़ी खामियां सामने आईं। ग्राम प्रधान रिहान अंसारी ने बताया कि श्री सिद्धपीठ पंचमुखी महादेव मंदिर में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और क्षेत्रीय विकास को देखते हुए प्रशासन ने इस मार्ग के चौड़ीकरण और उच्च गुणवत्ता वाली सड़क निर्माण का निर्णय लिया था, लेकिन ठेकेदार द्वारा मानकों की अनदेखी किए जाने से उद्देश्य पर पानी फिरता नजर आ रहा है। Mirapur News

    उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास के नाम पर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने एसडीएम जानसठ राजकुमार भारती से शिकायत कर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य सुनिश्चित नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन में ग्राम प्रधान रिहान अंसारी के साथ खालिद समीर, अरविंद कुमार, हुमायूं सिद्दीकी, साबिर अंसारी, सोनू, अरुण कुमार, सुमित कुमार, जावेद, आलिम, बाबू चौधरी, गिन्नी, बंटी, हेमंत शर्मा, हाजी इरशाद सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। Mirapur News

    यह भी पढ़ें:– चोरी के 42 मामलों में वांछित आरोपी काबू