हमसे जुड़े

Follow us

23.4 C
Chandigarh
Saturday, February 21, 2026
More

    गुरलाल इन्सां ने अपनी शादी की खुशी में उठाया ये बड़ा कदम

    Blood Donation
    Blood Donation: गुरलाल इन्सां ने अपनी शादी की खुशी में उठाया ये बड़ा कदम

    रतिया (सच कहूँ/तरसेम सैनी)। Blood Donation: पूज्य संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए रतनगढ़ ब्लॉक के गांव अलीका के डेरा श्रद्धालु गुरलाल इन्सां ने अपने विवाह की खुशी में जरूरतमंदों के लिए रक्तदान कर मानव सेवा का परिचय दिया। 

    डेरा अनुयायियों ने कहा कि रक्तदान जैसे पुनीत कार्य से किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है और यह समाज के प्रति प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। गांव वासियों ने इसकी प्रशंसा करते हुए अन्य युवाओं से भी ऐसे सामाजिक कार्यों में आगे आने की अपील की।

    वहीं जानकारी देते हुए बिजली विभाग में कार्यरत गुरलाल इन्सां ने बताया कि पूज्य संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए विवाह की खुशी में डेरा सच्चा सौदा के बापू मघर सिंह जी इंटरनेशनल ब्लड बैंक में जाकर 25 वीं बार रक्तदान किया। व पूज्य गुरु जी की प्रेरणा पर चलते हुए आगे भी इसी तरह रक्तदान करते रहेंगे। इस मोके पर उनकी धर्मपत्नी मनदीप इन्सां भी मौजूद रही।

    यह भी पढ़ें:– बुढलाडा की तीन बहनों ने एक साथ पास की यूजीसी नेट परीक्षा