हमसे जुड़े

Follow us

25.4 C
Chandigarh
Friday, April 3, 2026
More

    Mahashivratri: अरविंद केजरीवाल व सीएम मान ने श्री रणकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की

    Dhuri News
    Dhuri News: अरविंद केजरीवाल व सीएम मान ने श्री रणकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की

    धूरी (सच कहूँ/सुरेन्द्र/रवि गुरमा)। Dhuri News: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने धूरी हलके के गांव रणीके स्थित श्री रणकेश्वर महादेव मंदिर में माथा टेका। दोनों नेताओं ने ऐतिहासिक सिद्ध पीठ में पूजा-अर्चना कर पंजाब और देश की शांति, खुशहाली और निरंतर प्रगति के लिए आशीर्वाद मांगा। Dhuri News

    त्योहार के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए अरविंद केजरीवाल ने महाशिवरात्रि को भारत की प्राचीन आध्यात्मिक परंपरा से जुड़ा सांस्कृतिक पर्व बताया और प्रार्थना की कि भगवान भोलेनाथ की कृपा प्रत्येक नागरिक पर बनी रहे। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दोहराया कि पंजाब सरकार आने वाली पीढ़ियों के लिए राज्य की समृद्ध आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संभालने और प्रोत्साहित करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस से लेकर श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व तक पंजाब अपनी गौरवशाली विरासत को सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाता है। Dhuri News

    यह भी पढ़ें:– Chirag Yojana News: शिक्षा का नया सवेरा: निजी स्कूलों में चिराग जलाएंगे सरकारी स्कूलों के मेधावी छात्र