हमसे जुड़े

Follow us

16.9 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home देश कल्याण नगर के...

    कल्याण नगर के अविनाश का पार्थिव शरीर मेडिकल रिसर्च के लिए समर्पित, नम आंखों से दी विदाई

    Sirsa News
    कल्याण नगर के अविनाश का पार्थिव शरीर मेडिकल रिसर्च के लिए समर्पित, नम आंखों से दी विदाई

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। ब्लॉक कल्याण नगर के प्रीत नगर गली नंबर 13 निवासी 29 वर्षीय अविनाश पुत्र कुंवर पाल सोमवार को किडनी फेलियर के कारण सचखंड जा विराजे। उनके मरणोपरांत परिजनों ने मानव सेवा की भावना के तहत उनका मृत शरीर मेडिकल शोध के लिए दान कर दिया। परिजनों ने बताया कि उन्होंने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की शिक्षाओं से प्रेरित होकर डेरा सच्चा सौदा की अमर सेवा मुहिम के अंतर्गत देहदान का निर्णय लिया। मृत शरीर को मेडिकल रिसर्च के लिए उत्तर प्रदेश के वेंकटेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज(एनएच-24, वेंकटेश्वर नगर, गजरौला, जिला अमरोहा, उत्तर प्रदेश) को समर्पित किया गया। Sirsa News

    बता दें कि अविनाश अविवाहित था। सोमवार शाम करीब 5:30 बजे देहदानी के आवास पर अरदास का शब्द बोला गया। इसके बाद मृत शरीर को फूलों से सजी एंबुलेंस में रखकर शाह मस्तान जी-शाह सतनाम जी धाम डेरा सच्चा सौदा सरसा तक अंतिम विदाई यात्रा निकाली गई। इस दौरान एंबुलेंस के आगे पंक्तिबद्ध चल रहे शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादार भाई-बहनों व अन्य साध-संगत ने जब तक सूरज-चांद रहेगा, शरीरदानी अविनाश तेरा नाम रहेगा और शरीरदानी अविनाश अमर रहें के गगनभेदी नारे लगाकर वातावरण को गुंजायमान कर दिया।

    बाद में मुख्य गेट पर धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा का नारा लगाते हुए एंबुलेंस को मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना किया गया। परिजनों, रिश्तेदारों और साध-संगत ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अविनाश मरने के बाद भी मानवता की सेवा का संदेश देकर गए हैं। इस अवसर पर सचखंडवासी के भाई संदीप, बहन ममता सहित साध-संगत मौजूद रही। Sirsa News