राजपुरा ताप संयंत्र टॉरेंट पावर को बेचने पर बनी सहमति
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Chandigarh News: लार्सन एंड टुब्रो (एल एंड टी) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एल एंड टी पावर डेवलपमेंट लिमिटेड (एलटीपीडीएल) ने पंजाब के राजपुरा स्थित नाभा पावर लिमिटेड (एनपीएल) में अपनी 100 फीसदी इक्विटी और परिवर्तनीय उपकरणों को टॉरेंट पावर लिमिटेड को बेचने पर सहमति जताई है। यह लेन-देन नियामक अनुमोदनों के अधीन होगा। एल एंड टी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एस.एन. सुब्रमण्यन ने कहा कि एनपीएल का विनिवेश कंपनी की रणनीतिक योजना का हिस्सा है, जिसके तहत मुख्य व्यवसायों को सुदृढ़ करने और हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित करने पर जोर दिया जा रहा है। Chandigarh News
टॉरेंट पावर लिमिटेड के चेयरमैन समीर मेहता ने कहा कि यह अधिग्रहण उत्तरी भारत के तेजी से बढ़ते बिजली बाजार में कंपनी की एंट्री का प्रतीक है। एनपीएल उनके पोर्टफोलियो में एक उच्च गुणवत्ता वाली और स्थिर परिचालन संपत्ति जोड़ेगा, जिससे राजस्व और लाभप्रदता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। नाभा पावर लिमिटेड पंजाब के पटियाला जिले के राजपुरा में स्थित 1,400 मेगावाट (700-700 मेगावाट की दो इकाइयां) का सुपरक्रिटिकल कोयला-आधारित थर्मल पावर प्लांट संचालित करता है। 2014 में शुरू हुआ यह संयंत्र 25 वर्षीय बिजली खरीद समझौते के तहत काम करता है। इसके पास दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौते भी हैं। Chandigarh News
यह भी पढ़ें:– Punjab: भगवंत मान सरकार ने पंजाब ट्रेड कमीशन किया लॉन्च: व्यापारियों के काम को आसान बनाने के लिए 10 ज़िलों में हुईं बैठकें















