हमसे जुड़े

Follow us

21.6 C
Chandigarh
Monday, April 6, 2026
More

    Examination: कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच शुरू हुई हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षा

    Kairana News
    Kairana News: कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच शुरू हुई हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षा

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Examination: उत्तर-प्रदेश में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा आरम्भ हो गई है। बोर्ड परीक्षा के पहले दिन केंद्रों पर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। Kairana News

    बुधवार से प्रदेशभर में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू हो गई। शिक्षा विभाग की ओर से कैराना ब्लॉक क्षेत्र में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए है, जिनमें कस्बे में स्थित पब्लिक इण्टर कॉलिज, एसएन इण्टर कॉलिज व आर्य कन्या इण्टर कॉलिज तथा चौधरी मानसिंह राजकीय गर्ल्स इण्टर कॉलिज कण्डेला शामिल है। प्रथम पाली प्रातः साढ़े आठ बजे से शुरू होकर दोपहर पौने बारह बजे तक चली, जबकि द्वितीय पाली दोपहर दो बजे से आरम्भ होकर शाम सवा पांच बजे सम्पन्न हुई। प्रथम पाली में हाईस्कूल व द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी शामिल हुए। पहले दिन हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों का हिंदी विषय का पेपर था।

    पहले दिन जहां ज्यादातर छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में उत्साहपूर्वक भाग लिया, वहीं दोनों पालियों में अनेकों परीक्षार्थी अनुपस्थित भी रहे। प्रशासन की ओर से नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए केंद्रों पर भारी पुलिसबल तैनात किया गया था। गहन तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया। इस दौरान शिक्षा विभाग व पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करके व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटीकर्मियों को सजगता व समर्पणता से अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करने के निर्देश दिए। वहीं, पुलिस-प्रशासन की मुस्तैदी के चलते कैराना में यूपी बोर्ड की पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण व निर्विघ्न सम्पन्न हुई। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– Supreme Court: “ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती दरगाह में शिव मंदिर दावे पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला”